×

ह्यूस्टन शहर के बारे में नहीं जानते तो कुछ नहीं जानते

लाख की आबादी के साथ ह्यूस्टन अमेरिका का चौथा सबसे बड़ी जनसंख्या वाला शहर है। यहां दुनिया भर की संस्कृति के लोग रहते हैं। ये शहर 1624 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

SK Gautam
Published on: 16 May 2023 12:49 PM
ह्यूस्टन शहर के बारे में नहीं जानते तो कुछ नहीं जानते
X

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में होने जा रही है। ह्यूस्टन कोई मामूली शहर नहीं है। ये अमेरिका का खास महानगर है जहां कई ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। आइये जानते हैं ह्यूस्टन के बारे में :-

  • लाख की आबादी के साथ ह्यूस्टन अमेरिका का चौथा सबसे बड़ी जनसंख्या वाला शहर है। यहां दुनिया भर की संस्कृति के लोग रहते हैं। ये शहर 1624 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

  • मिश्रित संस्कृति वाले इस शहर में 145 भाषाएं बोली जाती हैं और यहां 90 देशों के दूतावास कार्यालय हैं।

  • इस शहर की स्थापना 30 अगस्त 1836 को हुई थी और ये जनरल सैम ह्यूस्टन के नाम पर है। सैम ह्यूस्टन

ये भी देखें : हो जाए सावधान! अगर पी रहें हैं दूध, तो जान ले ये जरुरी बातें

  • रिपब्लिक ऑफ टेक्सास के प्रेसीडेंट थे और उन्होंने युद्ध में मेक्सिको को हरा कर टेक्सास को आजाद कराया था।

  • अमेरिका में पहला हिंदू मंदिर ह्यूस्टन में बना था। इटालियन और टर्किश संगमरमर से श्री स्वामी नारायण मंदिर 28 महीने में बन कर तैयार हुआ था।

  • इसे स्पेस सिटी भी कहा जाता है क्योंकि यहां नासा का सबसे बड़ा ठिकाना है। 1992 में यहां स्पेस सेंटर खोला गया था। करीब दस लाख लोग स्पेस सेंटर और इसके म्यूजियम को देखने हर साल आते हैं। अंतरिक्ष के तमाम मिशन यहीं से प्रक्षेपित किये गये हैं।

  • यहां स्थित टेक्सास मेडिकल सेंटर दुनिया का सबसे बड़ा मेडिकल सेंटर है जहां 45 से ज्यादा चिकित्सा संस्थान हैं। एक हजार एकड़ में फैले इस मेडिकल सेंटर में हर साल दुनिया भर से 80 लाख लोग आते हैं। दुनिया भर में सबसे ज्यादा हार्ट सर्जरी यहीं होती हैं।

  • ह्यूस्टन में कला, साइंस, इतिहास और संस्कृति को समर्पित 19 म्यूजियम हैं। इनमें नेचुलर साइंस म्यूजियम और फाइन आर्ट्स म्यूजियम सबसे बड़े हैं। लाखों लोग हर साल यहां आते हैं।

ये भी देखें : कोहली हुए विराट! इकलौते खिलाड़ी, हासिल किया ये कीर्तिमान

  • ह्यूस्टन में 55 एकड़ में फैला विशाल ज़ू है जिसमें 900 प्रजातियों के 6 हजार जानवर रखे गये हैं। ये अमेरिका का दूसरा सबसे लोकप्रिय ज़ू है।

  • इस शहर में दस हजार से ज्यादा रेस्तरां हैं जहां दुनिया के सत्तर से ज्यादा देशों के व्यंजन परोसे जाते हैं।

  • इस शहर में पैदल चलने वालों के लिये भूमिगत सुरंग सिस्टम बना हुआ है जो सात मील लंबा है। शहर की कई बड़ी इमारतें, मॉल, सिनेमा हॉल इस सुरंग से जुड़े हुए हैं।

  • यहां विश्व का पहला छत वाला स्टेडियम ‘एस्ट्रोडोम’ बना था जो 1965 में खोला गया।

ये भी देखें : इजरायल चुनाव: किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं पूर्व रक्षा मंत्री एविगदोर लीबरमैन

  • यहां एक लाख से ज्यादा भारतीय मूल के लोग रहते हैं। यहां महात्मा गांधी के नाम पर एक इलाका है, इंडिया डेराल्ड अखबार छपता है, मसाला रेडियो नाम से रेडियो स्टेशन है, बॉलीवुड 6 नाम का थियेटर है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!