×

दुबई के राजा की बीवी ले उड़ी इतने करोड़ रुपये और गई कहाँ....

दुबई के अरबपति शासक की छठी पत्नी (रानी) हया करोड़ों रुपये और दोनों बच्चों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात से लापता हो गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह घर छोड़ते वक्त अपने साथ करीब 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपये से ज्यादा) लेकर गई हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 30 Jun 2019 9:04 AM GMT
दुबई के राजा की बीवी ले उड़ी इतने करोड़ रुपये और गई कहाँ....
X
Dubai king

नई दिल्ली : दुबई के अरबपति शासक की छठी पत्नी (रानी) हया करोड़ों रुपये और दोनों बच्चों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात से लापता हो गई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि वह घर छोड़ते वक्त अपने साथ करीब 31 मिलियन पाउंड (271 करोड़ रुपये से ज्यादा) लेकर गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूएई के प्रधानमंत्री व उपाध्यक्ष (शाह) शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की छठी बेगम से शेख के‌ रिश्ते इन‌ दिनों ठीक नहीं चल रहे थे। शुरुआती जानकारी में रानी हया के इंग्लैंड की राजधानी लंदन में छिपे होने की आशंका जाहिर की गई है।

यह भी देखें... “कौशल मेले” में युवाओं को संबोधित करेंगे आशीष विद्यार्थी

सबसे अमीर शख्‍सियतों में एक हैं दुबई के शेख

जॉर्डन के किंग अब्दुलाह (शाह या राजा) की सौतेली बहन हया अब अपने शौहर से तलाक लेना चाहती हैं। जानकारी के अनुसार दुबई से निकलकर हया जर्मनी में बसना चाहती हैं। उन्होंने जर्मनी की सरकार से अपने बच्चों जालिया (11 साल) और जायद (सात साल) संग रहने के लिए राजनीतिक शरण मांगी है।

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नई जिंदगी शुरू करने के लिए प्र‌िंसेस हया अपने साथ ठीक-ठाक मात्रा में पैसा लेकर आई हैं। उन्हें पैसों को लेकर संघर्ष नहीं करना पड़ेगा।

ऑक्सफोर्ड से पढ़ी हैं प्रिंसेस हया

बताया जाता रहा है कि प्र‌िंसेस हया पश्चिमी देशों से काफी रूबरू हैं, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड की ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। इसके बाद से वह सोशल वर्क में लग गई थीं।

बीती फरवरी के बाद उन्हें किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिर सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नहीं देखी जा रही हैं। जबकि उससे पहले वह सार्वजनिक तौर पर काफी सक्रिय रहती थीं। सोशल मीडिया में उनकी आखिरी तस्वीर 20 मई को देखी गई थी।

अरब मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रिंसेस हया को दुबई से निकालने में जर्मनी के राजनयिकों ने मदद की है, क्योंकि इतना अधिक पैसा लेकर दुबई से निकलना वो दो-दो बच्चों को भी साथ लेकर आसान नहीं था।

मीडिया रिपोर्ट में सुत्रों के हवाले से ये दावा किया जा रहा है कि जर्मनी के राजनयिकों से प्रिंसेस के संबंध पहले से ही बहुत अच्छे थे। ऐसे में उन्हें देश से निकालने में वे जर्मनी के दूतावास की मदद ले सकती हैं।

यह भी देखें... अब राहुल गांधी की जगह लेगें ये, कांग्रेस पार्टी में मचा हड़कंप

जर्मनी और यूएई में पैदा हो सकता है कूटनीतिक संकट

प्रिंसेस को देश से निकालने को लेकर जर्मनी और यूएई के बीच कूटनीतिक स्तर पर संकट पैदा होने के आसार हैं। क्योंकि हया के जाने के बाद से ही यूएई के शेख मुहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने तत्काल जर्मनी सरकार से उनके बारे में जानकारी मांगी। बल्कि शेख ने फोन पर बात कर के जर्मनी के शासकों से अपनी बेगम को लौटाने की मांग कर दी। जर्मनी ने इस मामले में कोई मदद करने से मना कर दिया था।

शेख की बेटी भी कर चुकी हैं घर से भागने की कोशिश

प्रिंसेस हया से पहले दुबई के शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा भी देश छोड़ भाग निकली थीं। हालांकि तब उन्हें भारतीय राज्य गोवा के पास भारतीय तटरक्षक बल ने पकड़ लिया था। इसके बाद बहुत मामूली कागजी कार्रवाई पूरी कर उनके पिता को वापस सौंप दिया गया था।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story