×

डेट पर हुआ ऐसा उड़ गए होशः बिना बिल चुकाए भाग खड़ा हुआ बॉयफ्रेंड, करना पड़ा ये

पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया, लेकिन लाखों में बिल आने पर वह रेस्टोरेंट से भाग निकला, जिसके बाद लड़की को ही सारा बिल भरना पड़ा। 

Shreya
Published on: 21 Oct 2020 7:57 AM GMT
डेट पर हुआ ऐसा उड़ गए होशः बिना बिल चुकाए भाग खड़ा हुआ बॉयफ्रेंड, करना पड़ा ये
X
डेट पर हुआ ऐसा उड़ गए होशः बिना बिल चुकाए भाग खड़ा हुआ बॉयफ्रेंड, करना पड़ा ये

नई दिल्ली: कहते हैं कि जब आप प्यार में होते हैं तो कुछ भी करने को राजी हो जाते हैं। लेकिन चीन से एक बेहद ही अजीब किस्सा सामने आया है। यहां पर एक बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर गया, लेकिन जब उसने बिल देखा तो उसके होश उड़ गए और फिर वो वहां से बिना बिल पे किए ही भाग गया। ये पूरा मामला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत का है।

23 दोस्तों को साथ लेकर डेट पर पहुंची गर्लफ्रेंड

दरअसल, हुआ यूं कि गर्लफ्रेंड डेट पर अकेले नहीं गई थी, बल्कि अपने 23 दोस्तों को साथ लेकर डेट पर पहुंची थी। सभी के खाने का बिल लाखों में चला गया था, जिसे देख लड़के के होश उड़ गए और वह बिना बिल चुकाए ही वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि यह एक ब्लाइंड डेट थी। इससे पहले दोनों एक-दूसरे से कभी नहीं मिले थे। वो केवल फोन और सोशल मीडिया पर ही जुड़े हुए थे।

यह भी पढ़ें: हाथरस काण्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा, यहां 236 लोगों ने एक साथ छोड़ा हिन्दू धर्म

क्या है लड़की का कहना?

चीनी सरकार के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, लड़की ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड की उदारता को जांचने के लिए डेट पर अपने 23 दोस्तों के साथ गई थी। शुरूआत में तो सब कुछ बिल्कुल ठीक रहा, लेकिन बढ़ते बिल को देख उसका बॉयफ्रेंड बुरी तरह घबरा गया और वहां से भागना ही ठीक समझा। लड़की ने बताया कि जब डिनर बिल पे करनी की बात आई तो उसका प्रेमी वहां से भाग चुका था।

यह भी पढ़ें: इस दमदार बाइक पर मिल रहा 30 हजार का डिस्काउंट, होश उड़ा देंगे फीचर्स

मां ने तय किया था ब्लाइंड डेट

वहीं बॉयफ्रेंड के भाग जाने के बाद लड़की को ही 19,800 युआन यानी करीब दो लाख 17 हजार 828 रुपये का बिल चुकाना पड़ा। झेजियांग प्रांत का रहने वाला लियू नाम का यह लड़का अपनी मां द्वारा तय किए गए एक ब्लाइंड डेट पर गया था। वो लड़की से पहली बार मिलने वाला था। डेट पर पहले तो सब ठीक रहा लेकिन रेस्टोरेंट का बिल लाखों में आने के बाद युवक वहां से भाग निकला।

वहीं जब प्रेमिका ने लियू से संपर्क करने की कोशिश की तो वह नहीं मिला, जिसके बाद प्रेमिका को ही बिल भरना पड़ा। इसके बाद लड़की ने पुलिस से इस बारे में शिकायत कर दी और जब लड़का पकड़ा गया तो उसने केवल दो टेबल का ही बिल भरा। ये मामला चीन के सोशल मीडिया पर खूब छाया रहा। लेकिन अधिकतर लोगों ने लियू का पक्ष लिया और लड़के के कदम की आलोचना की।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद: माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर लड़की को भगाया, मचा बवाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story