×

लव जिहाद: माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर लड़की को भगाया, मचा बवाल

देश के अंदर हाल के दिनों में लव जिहाद के कई मामले सामने आये हैं। जिस पर खूब हो हल्ला भी मचा था। उत्तर प्रदेश की तरह ही केरल में भी लव जिहाद का मुद्दा जोर -शोर से उठाया जा रहा है। हिन्दू संगठनों ने इसे साजिश करार दिया है। उनका आरोप है कि एक धर्म विशेष के लोग सोची समझी रणनीति के तहत हिन्दु लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनसे विवाह कर रहे हैं। इस पर रोक लगनी चाहिए।

Newstrack
Published on: 21 Oct 2020 6:51 AM GMT
लव जिहाद: माथे पर तिलक और हाथ में कलावा बांध कर लड़की को भगाया, मचा बवाल
X
लड़का माथे पर टीका लगाकर, कलावा बांधकर घूमा करता था। वह लोग मंदिरों में जाते थे। अब भी उसके कई साथी ऐसे ही गलियों में घूमते थे।

लखनऊ: यूपी के बरेली जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने आठवीं फेल बिलाल घोसी नाम के लड़के पर बीएससी कर रही अपनी बेटी के अपहरण करने का आरोप लगाया है।

लड़की के परिवार और हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद के नेताओं का आरोप है कि यह लव जिहाद का मामला है। हिंदू बनकर बहला-फुसलाकर लड़की को अगवा किया गया है।

उनका आरोप है कि लड़की को भगाकर दिल्ली ले जाया गया। जहां पर जबरन उसका बयान बदलकर वीडियो वायरल कराया जा रहा है। लड़की को इस तरह से भगा ले जाने की घटना पर लोगों में काफी रोष हैं।

इसके खिलाफ बरेली में मंगलवार को किला थाने में लोगों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने जमकर नारेबाजी और तोड़फोड़ भी की।

भीड़ पर काबू पाने के लिए बाद में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद से इस मामले में किला थाने के इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर और दरोगा समेत तीन पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है।

Love Jihad हाथ में कलावा बंधवाते हुए लड़का(फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ेंः बलियाकांड में जेल: आरोपी की पुलिस रिमांड पर अर्जी दाखिल, आज आ सकता है फैसला

एक ही स्कूल में पढ़ते थे दोनों

लड़की के परिवार के लोगों ने बताया कि वह किला इलाके में काफी समय से रह रहे हैं। उनकी लड़की ने दो साल पहले ही बिलाल घोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। थाने में उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। इतना ही नहीं परिवार ने भी बिलाल को काफी डांट डपट लगाई थी।

परिवार की तरफ से ये भी बताया गया कि आरोपी लड़का लड़की के साथ सातवीं तक पढ़ा था। आठवीं में फेल होने के बाद उसने दूध दही का पुस्तैनी काम संभाल लिया। लड़की उसे पहले से जानती थी। वह बीएससी की छात्रा थी। पुलिस को उसकी लोकेशन पहले हल्द्वानी मिली थी। अब पता चला है कि वह दिल्ली में रहती है।

उन्होंने बताया कि बिलाल हिन्दू दोस्तों में घुल मिलकर उनकी ही तरह बनकर रहता था। वह मंदिर जाता था और माथे पर तिलक और चंदन भी लगाता था। उसके हाथ में कलावा बंधा रहता था। बिलाल और फरार लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे।

लड़की के परिजनों के अनुसार दो वर्ष पहले बिलाल ने उनकी बेटी के साथ बुरा व्यवहार किया था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस से इसकी कंप्लेन भी की थी। लेकिन तब पुलिस ने शिकायत पर एक्शन नहीं लिया था।

लड़की के पिता के मुताबिक बिलाल उनकी बेटी को बहला फुसलाकर ले गया है। उसने उनकी बेटी को गुमराह कर उसे अगवा किया है। वह और उसके साथी उनकी बेटी की हत्या भी कर सकते है। आरोपी लड़का माथे पर टीका लगाकर, कलावा बांधकर घूमा करता था। उसके दोस्त भी ऐसे ही घूमते थे। वह लोग मंदिरों में जाते थे। अब भी उसके कई साथी ऐसे ही गलियों में घूमते थे।

ये भी पढ़ेंः फरियादियों का जमावड़ा: आई इतनी शिकायतें, DM-SP ने तत्काल लिया ये बड़ा एक्शन

Police Team पुलिस की फोटो(सोशल मीडिया)

पुलिस को दिया चकमा

बता दें कि मंगलवार सुबह पुलिस को मालूम हुआ कि कि लड़का और लड़की दिल्ली में हैं। उसके बाद दो दरोगाओं के साथ आठ पुलिस कर्मी दिल्ली आ गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस साकेत कोर्ट के बाहर थी। जबकि लड़का और लड़की वकीलों के साथ कोर्ट के अंदर थे।

बताया जा रहा है कि जब बरेली में किला थाने में लड़का-लड़की को बवाल की सूचना मिली तो वकीलों ने उनके मोबाइल फोन ही बंद करा दिये। जिसकी वजह से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही थी।

कोर्ट के अंदर कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद लड़की और लड़का बुरका पहनकर कोर्ट से फरार हो गये। जबकि पुलिस हाथ में लड़का-लड़का की तस्वीर लेकर कोर्ट के बाहर खड़े होकर वहां से निकलने वालों का मिलान करती रह गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- बहुत बड़ा खुलासा: चीन ने भारत के खिलाफ रची बड़ी साजिश, निशाने पर ये सभी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story