×

फ्रांस में अलर्ट जारी: राष्ट्रपति इमैनुएल ने किया ये बड़ा ऐलान, दुनिया में मची हलचल

फ्रांस ने देश की सुरक्षा के लिए सीमा पार सैनिकों की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर रहा है। अब कई जगहों पर चेकिंग करने की तैयारी कर रहा है। ऐसा उन जगहों पर किया जा रहा है जहां लोग बिना रोक टोक आते जाते हैं। फ्रास के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस बारे में बताया है।

Newstrack
Published on: 6 Nov 2020 5:45 AM GMT
फ्रांस में अलर्ट जारी: राष्ट्रपति इमैनुएल ने किया ये बड़ा ऐलान, दुनिया में मची हलचल
X
उन्होंने बताया कि निगरानी करने वाले ड्रोनों ने पूर्वी माली के मेनका क्षेत्र में मूसा के ट्रक की पहचान करने में फ्रांसीसी बलों की सहायता की, जिस पर तब हेलीकॉप्टरों द्वारा अटैक किया गया।

लखनऊ: फ्रांस में कार्टून विवाद के बाद एक टीचर की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही देश के कई शहरों में आतंकी हमले हुए हैं। इन हमलों के बाद फ्रांस ने कई कड़े फैसले लिए हैं। कट्टरपंथी मुस्लिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अलावा सभी सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

फ्रांस ने देश की सुरक्षा के लिए सीमा पार सैनिकों की संख्या को बढ़ाकर दोगुना कर रहा है। अब कई जगहों पर चेकिंग करने की तैयारी कर रहा है। ऐसा उन जगहों पर किया जा रहा है जहां लोग बिना रोक टोक आते जाते हैं। फ्रास के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस बारे में बताया है।

अवैध घुसपैठ रोकने के लिए बड़ा फैसला

राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि बॉर्डर कंट्रोल को अब दोगुना करने जा रहे हैं। जिन इलाकों में अभी 2400 जवान तैनात थे, अब वहां लगभग 4800 जवानों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन फैसलों का मुख्य कारण अवैध घुसपैठ को रोकना होगा और साथ ही तस्करी पर लगाम लगाना होगा।

ये भी पढ़ें...पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले: सरकार ने दिया दिवाली तोहफा, हुआ ये बड़ा ऐलान

France President Emmanuel Macron

इमैनुएल मैक्रों ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बीते कुछ दिनों में हुए आतंकी हमलों को देखकर ऐसा लगता है कि कोई बाहर से आकर हमारे देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। इसकी वजह से अहमें अब अपनी सीमाओं को सुरक्षित करना चाहिए। इसके अलावा मैक्रों यूरोपीयन यूनियन में भी बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाएंगे। इसकी वजह यह है कि बीते दिनों में फ्रांस के अलावा ऑस्ट्रिया में भी भीषण आतंकी हमला हुआ है।

ये भी पढ़ें...सीमा पर तनाव: चीन के साथ आज फिर बातचीत, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

मुस्लिम देशों में फ्रांस का विरोध

गौरतलब है कि फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद के कार्टून बनाए जाने की वजह विवाद मचा था। इसके बाद मुस्लिम देशों ने फ्रांस का विरोध किया था। इसके साथ फ्रांस के कई इलाकों में आतंकी हमले भी हुए। फ्रांस के नाइस शहर और पेरिस में भी हमला हुए हैं। फ्रांस में हुए कुछ हमलों की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अलकायदा ने ली है। इसके बाद फ्रांस ने कड़ी कार्रवाई की थी। फ्रांस ने एयरस्ट्राइक कर अलकायदा के करीब 50 आतंकियों को मार गिराया था।

ये भी पढ़ें...भारत ने 75 देशों के साथ मिलकर उठाया ये बड़ा कदम, थर-थर कांप उठेंगे आतंकी

इसके साथ फ्रांस की पुलिस ने कहा कि फ्रांस-स्पेन बॉर्डर पर इस साल करीब 11 हजार से अधिक अवैध घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। इमैनुएल मैक्रों ने कार्टून के विरोध में हिंसा को गलत करार दिया था। इसके बाद मुस्लिमों देशों ने फ्रांस के बहिष्कार का ऐलान किया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Newstrack

Newstrack

Next Story