TRENDING TAGS :
PM Modi in G-20 Summit: PM मोदी ने कहा- ओडिशा में चल रही 'बाली यात्रा', इंडोनेशिया से ट्रेड हजारों साल पुराना
PM Modi Attends Indian Community: पीएम मोदी इंडोनेशिया में करीब 45 घंटे रुकेंगे। वो 20 कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। 10 वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी (Social Media)
PM Modi Attends Indian Community: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 समिट (G-20 Summit) में शामिल होने इंडोनेशिया (Indonesia) के बाली शहर में हैं। पीएम मोदी ने मंगलवार (15 नवंबर 2022) को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। हालांकि, पीएम मोदी की विश्व नेताओं से ये अनौपचारिक मुलाकात थी। इसके बाद पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात की। जिसके बाद पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करने पहुंचे।
भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इंडोनेशिया के बाली में भारतीय समुदाय की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। अपने संबोधन में पीएम मोदी भारत और इंडोनेशिया के संबंधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि, भारत और इंडोनेशिया के संबंध कितने पुराने हैं।
Live Updates
- 15 Nov 2022 3:51 PM IST
दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारतीय हैं
PM मोदी ने कहा, 'भारत की प्रतिभा, भारत की टेक्नोलॉजी, भारत का इनोवेशन, भारत के उद्योग ने दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया की कई बड़ी कंपनियों के CEO भारत के हैं। आज दुनिया के 10 यूनिकॉर्न बनते हैं, तो उनमें से एक भारत का होता है।'
- 15 Nov 2022 3:47 PM IST
ये भूमि महर्षि मार्कंडेय और महर्षि अगस्त्य के तप से पवित्र है
पीएम मोदी ने बाली में संबोधन के दौरान कहा, 'ये भूमि महर्षि मार्कंडेय और महर्षि अगस्त्य के तप से पवित्र है। उन्होंने आगे कहा, ऐसा बहुत कुछ है, जो भारत और इंडोनेशिया ने अब तक संजोकर रखा है। पीएम ने ये भी कहा, कि बाली की ये भूमि महर्षि मार्कंडेय और महर्षि अगस्त्य के तप से पवित्र है।'
- 15 Nov 2022 3:44 PM IST
पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में आए भूकंप का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने संबोधन में साल 2018 में इंडोनेशिया में आए भूकंप का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'तब भारत ने 'ऑपरेशन समुद्र मैत्री' शुरू किया था। उस साल मैं जकार्ता गया था। तब मैंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया 90 नॉटिकल मील दूर हैं। वास्तव में, दोनों देश 90 समुद्री मील करीब हैं।'
- 15 Nov 2022 3:42 PM IST
'कितना कुछ हमें जोड़ता है'
उन्होंने कहा, पूर्णिमा का व्रत एकादशी की महिमा, त्रिकाल संध्या के जरिए सूर्य उपासना की परंपरा, माँ सरस्वती के रूप में ज्ञान की आराधना, कितना कुछ हमें जोड़ता है !
- 15 Nov 2022 3:41 PM IST
'भारत में अगर गंगा हैं, तो बाली में तीर्थ गंगा'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत में अगर हिमालय है, तो बाली में अगुंग पर्वत है। भारत में अगर गंगा हैं, तो बाली में तीर्थ गंगा है। हम भी भारत में हर शुभ कार्य का श्रीगणेश करते हैं। यहां भी श्री गणेश घर-घर विराजमान हैं और सार्वजनिक स्थानों पर शुभता फैला रहे हैं।'
- 15 Nov 2022 3:39 PM IST
PM मोदी- भारत के Talent ने दुनिया में जगह बनाई है
पीएम ने आगे कहा, भारत का Talent, भारत की Technology, भारत का Innovation, भारत की Industry ने आज दुनिया में अपनी पहचान बनाई है।
- 15 Nov 2022 3:36 PM IST
पीएम मोदी- Its a small world
पीएम मोदी ने कहा, हम लोग अक्सर बातचीत में कहते हैं- 'Its a small world'। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-इंडोनेशिया के संबंधों को देखें, तो ये बात बिल्कुल सटीक बैठती है। समुद्र की विशाल लहरों ने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को लहरों की ही तरह उमंग से भरा और जीवंत रखा है।'
- 15 Nov 2022 3:32 PM IST
इंडोनेशिया के साथ व्यापार हजारों वर्षों से
पीएम मोदी ने संबोधन ने कहा, इंडोनेशिया ने परंपरा को जीवित रखा है। बाली में रहने वाले भारतीयों को अलग ही तरह की अनुभूति होती है। इंडोनेशिया की जमीन से भारत से आए लोगों को प्यार से स्वीकार किया। आज इंडोनेशिया के विकास में भारतीय महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार हजारों वर्षों से है। उन्होंने कहा, आज ये महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के व्यापार संबंधों का ही जश्न है। हालांकि, कोविड के दौरान कुछ रुकावट आई थी।
- 15 Nov 2022 3:27 PM IST
PM मोदी- दोनों देश कंधे से कंधा मिलाकर बढ़ रहे हैं
प्रधानमंत्री मोदी ने बलि में भारतीय समुदाय से कहा, 'भारत-इंडोनेशिया के संबंध लहरों की तरह उमंग से भरे हैं। भारत का दर्शन और संस्कृति, इंडोनेशिया की धरती तक पहुंची। भारत-इंडोनेशिया आज कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। दोनों देश हमकदम हैं।'
- 15 Nov 2022 3:24 PM IST
'इंडोनेशिया से लहर की तरह रिश्ता'
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, 'बाली में एक अलग ही तरह का माहौल है। हमें यह माहौल अलग प्रकार की ऊर्जा प्रदान करता है। आज हम बाली की परंपरा का गीत गा रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा, भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे 'बाली यात्रा' चल रही है। बाली से 1500 किमी दूर ओडिशा में बाली यात्रा जारी है। उन्होंने कहा, ओडिशा के लोगों का मन बाली में बसता है। इंडोनेशिया से हमारा रिश्ता लहर की तरह है।'