×

भूल कर भी न करें अप्राकृतिक सेक्स, बिशप के इस खुलासे से चौंक जाएंगे

साइप्रस के एक बिशप ने विवादित बयान दिया है जिसके बाद बवाल मच गया है। मोरफू के चर्च ऑफ साइप्रस के बिशप निओफाइटोस मासूरस का कहना है कि गर्भधारण के दौरान एनल सेक्स करने से बच्चा गे पैदा होता है।

Dharmendra kumar
Published on: 5 Aug 2019 10:28 AM GMT
भूल कर भी न करें अप्राकृतिक सेक्स, बिशप के इस खुलासे से चौंक जाएंगे
X

नई दिल्ली: साइप्रस के एक बिशप ने विवादित बयान दिया है जिसके बाद बवाल मच गया है। मोरफू के चर्च ऑफ साइप्रस के बिशप निओफाइटोस मासूरस का कहना है कि गर्भधारण के दौरान एनल सेक्स करने से बच्चा गे पैदा होता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईसाई बिशप ने अकाकी के एक प्राथमिक स्कूल में अपने अनुयायियों से बातचीत के दौरान ये बात कही। बिशप ने अपने अनुयायियों से कहा कि समलैंगिकता आमतौर पर एक भ्रूण को हस्तांतरित होने वाली समस्या है जब एक गर्भवती महिला एनल सेक्स करती है और इसका आनंद लेती है।

यह भी पढ़ें...कश्मीर को बार-बार कसौटी पर कसे जाने का अंत होने वाला है

बिशप समलैंगिकता को एक बड़ी समस्या बताई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इसके लिए माता-पिता ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने एनल सेक्स को अप्राकृतिक कृत्य करार दिया।

बिशप के भाषण का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि मोरफू के बिशप के मुताबिक, यदि कोई महिला जो कि गर्भवती के दौरान एनल सेक्स करती हैं तो इससे समलैंगिक बच्चे (गे) पैदा होते हैं। क्योंकि एनल सेक्स के दौरान ऐसी इच्छाए भ्रूण में स्थानांतरित हो जाती हैं। इसके साथ ग्रुप की ओर से यह भी कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने भी इसे सही माना है।

यह भी पढ़ें...Bye Bye 370 : घाटी में नौकरी से छोकरी तक होंगे ये 10 बदलाव

इस दौरान बिशप के इस दावे से हैरान लोगों ने सवाल किया है कि ऐसे में तो अगर महिला ओरल सेक्स करती है तो क्या बच्चा दांत का डाॅक्टर बन जाएगा?

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story