×

लड़की ने लिया तुरंत बदला! रेपिस्ट को गोली मारकर जलाया, किया था यौन शोषण  

लड़की ने कथित रेपिस्ट की हत्या की, उससे करीब 4 महीने पहले ही उसे चाइल्ड सेक्स क्राइम को लेकर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में वह छूट गया था।

SK Gautam
Published on: 18 Dec 2019 4:07 PM GMT
लड़की ने लिया तुरंत बदला! रेपिस्ट को गोली मारकर जलाया, किया था यौन शोषण  
X

नई दिल्ली: जहां भारत में कई जगह ऐसे मामले आये हैं जिसमें खूंखार दरिंदों ने मासूम लड़की का रेप कर जिंदा जलाया है। ऐसे कई मामले कोर्ट में हैं। वहीं इसके उलट एक मामला सामने आया है जिसमें एक 19 साल की लड़की ने अपने कथित रेपिस्ट के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर उसके घर में ही बॉडी जला दी। अब लड़की को आजीवन कैद की सजा हो सकती है। बता दें कि ये मामला अमेरिका के विस्कोन्सिन राज्य के केनोशा का है।

ये भी देखें : अरे ये क्या हो गया! इंडिया गेट पर युवक ने खुद को लगाई आग

इस घटना को अंजाम देने के बाद पहले लड़की ने स्वीकार कर लिया था कि उसने जून 2018 में 35 साल के रैन्डी वोलर के सिर में दो बार गोली मारी थी। जांच अधिकारियों ने माना था कि वोलर ने करीब 6 लड़कियों का यौन शोषण किया था और उनके वीडियो बनाए थे। इनमें एक पीड़ित ये लड़की भी शामिल थी।

जब लड़की ने कथित रेपिस्ट की हत्या की, उससे करीब 4 महीने पहले ही उसे चाइल्ड सेक्स क्राइम को लेकर गिरफ्तार किया गया था। लेकिन बाद में वह छूट गया था।

ये भी देखें : नींद नहीं आएगी ड्राईवर को! बसों में लगेगी स्पीड लिमिट डिवाइस, अलार्म भी बजायेगी

मर्डर के बाद लड़की पर फर्स्ट डिग्री इरादतन हत्या का आरोप लगाया गया। प्रॉसिक्यूटर ने दावा किया था कि लड़की ने पहले से हत्या की प्लानिंग की थी। हालांकि, लड़की ने कहा कि उसने बचाव में वोलर पर गोली चलाई।

लड़की ने कहा कि जब वोलर ने उसे ड्रग दिया और सेक्स करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसने गोली चलाई। हालांकि, एक जज ने अपने आदेश में कहा कि लड़की को उस कानून के तहत छूट नहीं मिल सकती है जिसमें यौन शोषण के पीड़ितों को छूट हासिल है। लड़की के वकील अब ऊपरी अदालत में अपील करेंगे। लड़की फिलहाल जेल में बंद है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story