×

वर्जिन बनने के लिए लड़कियां कर रही ये खतरनाक काम, जानकर हो जाएंगे दंग

दुनियाभर की महिलाओं और लड़कियां वर्जिन दिखने के लिए कुछ ऐसा कर रही है जिस पर बवाल मच गया है। इसके साथ ही उस पर बैन लगाने की मांग की गई है। महिलाएं और लड़कियां वर्जिन दिखने के लिए वर्जिनिटी रिपेयर सर्जरी करा रही हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 27 Jan 2020 2:30 PM GMT
वर्जिन बनने के लिए लड़कियां कर रही ये खतरनाक काम, जानकर हो जाएंगे दंग
X

नई दिल्ली: दुनियाभर की महिलाओं और लड़कियां वर्जिन दिखने के लिए कुछ ऐसा कर रही है जिस पर बवाल मच गया है। इसके साथ ही उस पर बैन लगाने की मांग की गई है। महिलाएं और लड़कियां वर्जिन दिखने के लिए वर्जिनिटी रिपेयर सर्जरी करा रही हैं। अब वर्जिनिटी रिपेयर सर्जरी पर बैन लगाने के लिए ब्रिटेन में लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस सर्जरी को बैन करने की मांग कर रहे लोगों का कहना है कि महिलाओं पर नैतिक दबाव बनाकर उन्हें जबरन वर्जिनिटी रिपेयर सर्जरी का शिकार बनाया जा रहा है। वर्जिनिटी रीस्टोरेशन की इस प्रक्रिया पर कई वजहों से बैन लगाने की मांग हो रही है। ये सर्जरी करवाने के लिए महिलाओं पर दबाव बनाया जा रहा है।

दरअसल सामाजिक बहिष्कार का डर दिखाकर लड़कियों और महिलाओं को सर्जरी के लिए मजबूर किया जा रहा है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पता चला है कि उनकी सर्जरी जबरन कराई जा रही है। मुस्लिम देशों में महिलाओं पर ये दबाव और भी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें...अफगानिस्तान में यात्री विमान क्रैश पर सनसनीखेज खुलासा, 83 की हुई मौत

अब तक कई ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं जहां परिवार के किसी सदस्य को महिला की वर्जिनिटी के बारे में पता चलने के बाद उनकी हत्या कर दी गई है। बता दें कि वर्जिनिटी रिपेयर सर्जरी के जरिए आर्टिफिशियल हाइमन लगा दी जाती है।

यह भी पढ़ें...Jio ने दिया 10 सेकंड का चैलेंज, ये वीडियो बनाने पर मिलेगा थाइलैंड जाने का मौका

एक विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अगर वर्जिनिटी रिपेयर सर्जरी को बैन किया जाता है तो गोपनीय तौर पर वर्जिनिटी रीस्टोरेशन करवाने के मामले बढ़ने का खतरा हो सकता है जो गैर कानूनी होगा।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story