×

जेल तोड़कर भागे 400 कैदी: देश की सबसे भयानक हिंसा, 25 लोगों की मौत

कैरिबियन देश हैती में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई, यहां देश का इस दशक का सबसे बड़ा खूनी संघर्ष हो गया। एक जेल से 400 कैदियों के भागने के दौरान हुआ हिंसा में 25 लोग मारे गए।

Shivani Awasthi
Published on: 27 Feb 2021 4:11 AM GMT
जेल तोड़कर भागे 400 कैदी: देश की सबसे भयानक हिंसा, 25 लोगों की मौत
X

लखनऊ: हाल ही में लैटिन अमेरिकी देश इक्वाडोर के तीन शहरों की जेलों में गैंगवार के बाद करीब 70 कैदियों की मौत हो गयी थीं। वहीं अब कैरिबियन देश हैती की एक जेल से भी ऐसा ही मामला सामने आ रहा है। यहां जेल तोड़कर 400 से ज्यादा कैदी भाग गए। इस दौरान उन्हें रोकने को लेकर हुई हिंसा में 25 लोगों की मौत हो गयी।

हैती की जेल से 400 कैदी फरार

कैरिबियन देश हैती में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई, यहां देश का इस दशक का सबसे बड़ा खूनी संघर्ष हो गया। एक जेल से 400 कैदियों के भागने के दौरान हुआ हिंसा में 25 लोग मारे गए, जिनमें एक बड़े गैंग का सरकार और जेल निदेशक तक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये घटना हैती की राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस के बाहरी इलाके में बनी क्रॉक्स-डेस-बुकेट्स जेल में हुई।

ये भी पढ़ेँ-पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगी आग: फिर हुआ महंगा, चेक करें अपने शहर का रेट

गैंग लीडर अर्नेल जोसेफ भागा, पुलिस ने अगले दिन किया एनकाउंटर

जानकारी के मुताबिक, एक गैंग के लीडर अर्नेल जोसेफ को जेल से भगाने की योजना थी। जिसके लिए इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया। गैंग लीडर जोसेफ साल 2019 में हैती में गिरफ्तार हुआ था। उसपर दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोप हैं, जिस मामले में वांटेड चल रहा था। राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में स्थित गांग डी एडियो और अन्य समुदायों पर उसका राज था।

जोसेफ पर कई गंभीर अपराधों का आरोप

वो इतना खूंखार था, कि गिरफ्तारी के बाद उसके पैरों में जेल की चेन बंधी थीं, बावजूद इसके जोसेफ जेल से भागने में कामयाब रहा और उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर फरार कराया गया।

ये भी पढ़ेँ-सबसे बड़ी सियासी जंग: फिर ममता का होगा बंगाल या कामयाब होगी भाजपा की चाल

जेल निदेशक की भी मौत

हैती जेल में हुई इस घटना से देश में हड़कम्प मच गया हुआ है। फरार कैदियों की तलाश हो रही हैं। खुद जोसेफ के भागने के अगले दिन उसे एक चेकपॉइंट पर देखा गया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने गोलियां चला दी। हालाँकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो जोसेफ की मौत हो गयी।

60 कैदियों को पुलिस ने दोबारा पकड़ा

वहीं 60 कैदियों को पुलिस ने दोबारा पकड़ लिया है। जेल तोड़ने के मामले की जांच हो रही है। राज्य सचिव, फ्रांट्ज़ एक्जेंटस बताया कि जांच के लिए कई आयोग बनाए हैं।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story