×

14,700 करोड़ का सुल्तान: दुनिया भर में राजशाही के चर्चे, 7000 कारों का कलेक्शन

हसनल बोलकिया दुनिया के ऐसे सुल्तान हैं जिनकी संपत्ति 14, 700 करोड़ से भी अधिक मानी जाती है। आपको बता दें कि यह सुल्तान सोने के जड़े हुए महल में रहता है। इस महल का नाम इस्ताना नुरुल इमान पैलेस है। जिसकी कीमत 2,550 करोड़ रुपये मानी जाती है।

Shraddha Khare
Published on: 10 Feb 2021 10:51 AM GMT
14,700 करोड़ का सुल्तान: दुनिया भर में राजशाही के चर्चे, 7000 कारों का कलेक्शन
X
14,700 करोड़ का सुल्तान: दुनिया भर में राजशाही के चर्चे, 7000 कारों का कलेक्शन photos (social media)

इंडोनेशिया : आज भी दुनिया में कई ऐसे देश देखने को मिलते हैं जहां राजाओं की राजशाही के चर्चे चलते हैं। आपको बता दें कि इंडोनेशिया के पास ब्रुनेई एक देश है यहां का सुल्तान दुनिया का सबसे अमीर राजा माना जाता था। इस राजा के राजशाही के चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इस सुल्तान का नाम हसनल बोलकिया है। इनके चर्चे दुनिया के कई अमीर राजाओं में होते हैं। जानते हैं इस सुल्तान की संपत्ति के बारे में।

सुल्तान का राजशाही महल

हसनल बोलकिया दुनिया के ऐसे सुल्तान हैं जिनकी संपत्ति 14, 700 करोड़ से भी अधिक मानी जाती है। आपको बता दें कि यह सुल्तान सोने के जड़े हुए महल में रहता है। इस महल का नाम इस्ताना नुरुल इमान पैलेस है। जिसकी कीमत 2,550 करोड़ रुपये मानी जाती है। इस महल का निर्माण 1984 में हुआ था। कहा कहा जाता है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा महल है। इसमें 22 कैरेट सोने का गुम्मद लगा हुआ है। इसमें 1700 से ज्यादा कमरे हैं। इसके साथ इस महल में 257 बाथरूम बनाए गए हैं। इसमें पांच स्विमिंग पूल बने हुए हैं।

7000 लग्जरी कारों का कलेक्शन

ब्रुनेई के हसनल बोलकिया सुल्तान के पास दुनिया की बड़ी से बड़ी लग्जरी कारों का कलेक्शन है। इस सुल्तान के पास 7000 कारों का कलेक्शन है। जिसमें 600 रॉल्स रॉयल, 300 फरारी और अन्य लग्जरी कारें भी है। इनके पास 110 कारों का गैरेज है इसके साथ 200 घोड़े भी हैं। इन कारों के कलेक्शन की कीमत करीब 341 रुपये अरब बताई जा रही है।

Hassanal Bolkiah

ये भी पढ़े.......किसान महापंचायत LIVE: सहारनपुर पहुंचीं प्रियंका गांधी, कुछ देर में शुरू होगी महापंचायत

कई प्राइवेट जेट हैं

दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान की लिस्ट में आने वाले इस हसनल बोलकिया के पास कई प्राइवेट जेट भी है। जो सोने से जड़े हुए हैं। इसमें इसकी हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है। इनके पास संपत्ति की कमी नहीं है। इस सुलतान की कमाई की बात करे तो इनके पास तेल का व्यवसाय और प्राकृतिक गैसों का व्यवसाय बड़े रूप में फैला हुआ है।

ये भी पढ़े.......ये मशहूर एक्ट्रेस बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, पति ने शेयर की गुड न्यूज

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story