×

प्लेन से यात्रा के दौरान करते हैं ये काम तो हो जाये सावधान, जा सकते हैं जेल

मामला कुछ यूं है कि लकी एयर लाइंस की फ्लाइट यात्रियों को लेकर रविवार को चाइना के जिनान याओकियांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरी थी। इस दौरान दो युवतियां, जिनकी उम्र करीब 20 साल रही होगी। दोनों ने गुडलक के लिए प्लेन के अंदर से सिक्का उछालना शुरू कर दिया। बाद में उसे इंजन में फेंक दिया। इस वजह से प्लेन दो घंटे तक उड़ान नहीं भर पाई।

Aditya Mishra
Published on: 13 March 2019 11:39 AM GMT
प्लेन से यात्रा के दौरान करते हैं ये काम तो हो जाये सावधान, जा सकते हैं जेल
X
फ़ाइल फोटो

नई दिल्ली: अंधविश्वास सरहदों में कैद नहीं है। दुनियाभर के लोग अपनी किस्मत चमकाने और खुद को सुरक्षित रखने के लिए कई तरह के टोटके अपनाते हैं। हाल ही में दो विमान यात्रियों ने अपने सफर को मंगलमय बानाने के लिए के लिए उड़ते विमान के अंदर से सिक्का उछालने के बाद उसे फेंक दिया। जिसके बाद यात्रियों की शिकायत पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। खबर लिखे जाने तक उनसे पूछताछ जारी रही।

ये भी पढ़ें...गजब ! उड़ान एकेडमी में ब‍िना ट्रेन‍िंग के हवाई जहाज उड़ा रहे पायलट

ये है पूरा मामला

डेली मेल के मुताबिक मामला कुछ यूं है कि लकी एयर लाइंस की फ्लाइट, जिसका नम्बर -8L9616 था।

यात्रियों को लेकर रविवार को चाइना के जिनान याओकियांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़ान भरने जा रही थी। इसदौरान दो युवतियां, जिनकी उम्र करीब 20 साल रही होगी। दोनों ने गुडलक के लिए प्लेन के इंजन के सामने सिक्का छालना शुरू कर दिया।

यात्री अभी मना करते उससे पहले ही उन्होंने सिक्के को इंजन में फेंक दिया। इसके चलते करीब 2 घंटे फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। और एयपोर्ट पर ही खड़ी रही। जानकारी के मुताबिक उस समय 260 यात्री प्लेन में सवार थे।

प्लेन में बैठे यात्रियों ने इसे अपनी सुरक्षा में चूक मानते हुए एयरलाइंस के स्टाफ से शिकायत कर दी। जिसके बाद एयरलाइंस के स्टाफ की सूचना पर पुलिस ने दोनों यात्रियों को हिरासत में ले लिया।

बताते चले कि फ्लाइट में सिक्का उछाले जाने का ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी इस तरह के मामले समय- समय पर सामने आते रहे है। जिसमें यात्रियों कि सुरक्षा से खिलवाड़ करने पर दोषियों को जेल की हवा भी खानी पड़ी है।

इतना ही नहीं बीते दिनों चीन की एक फ्लाइट के सामने एक यात्री ने अपनी यात्रा को मंगलमय बनाने के लिए टोटका करते हुए सिक्का उछाल दिया था। जो कि उड़कर प्लेन के इंजन में चला गया था। इस पर विमान कंपनी को करीब 21,000 हजार डालर(लगभग 15 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। यात्री को अपनी इस करतूत के लिए जेल की हवा भी खानी पड़ी थी।

ये भी पढ़ें...…तो इसलिए हवाई जहाज में विंडो के सामने नहीं होती हैं सीटें, वजह जानकार हो जाएंगे हैरान

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story