×

गजब का कमाल: नहीं है इस लड़की के दोनों हाथ, फिर भी अपने हुनर से मचा रही धमाल

विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno) मां ने उनके बचपन के बारे में कहती हैं, “जब विटोरिया पैदा हुई थी, तब लोग उसे देखने के लिए घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। उन्हें लगता था कि कोई अजूबा पैदा हुई है।"

Chitra Singh
Published on: 16 Feb 2021 11:22 AM GMT
गजब का कमाल: नहीं है इस लड़की के दोनों हाथ, फिर भी अपने हुनर से मचा रही धमाल
X
गजब का कमाल: नहीं है इस लड़की के दोनों हाथ, फिर भी अपने हुनर से मचा रही धमाल

नई दिल्ली: ‘जिन हौसलों से मेरा जुनूँ मुतमइन न था, वो हौसले ज़माने के मेयार हो गए...’ ये शायरी ब्राजील की बैले डांसर विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno) खूब भाता है। इन दिनों विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno) सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विटोरिया एक ऐसी बैले डांसर है, जिनके दोनों हाथ नहीं है, फिर भी उन्होंने इसे अपनी कमजोरी न समझकर आगे बढ़ी और आज एक सफल बैले डांसर के नाम के लिए जानी जाती है।

ब्राजील में हुआ था जन्म

जानकारी के मुताबिक, विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno) का ब्राजील के सांता रीटा में हुआ था। बताया जाता है कि विटोरिया (Vitoria Bueno) का दोनों हाथ जन्म से ही नहीं था, जिसके कारण वह उस दौर में भी सुर्खियों में छाई हुई थी।

यह भी पढ़ें... कोरोनाः देश में अबतक 1,70,678 लोगों की दी गई वैक्सीन की दूसरी डोज-स्वास्थ्य मंत्रालय

विटोरिया पैरों से करती हैं हर काम

बता दें कि विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno)ने कभी भी अपने दोनों हाथों के न होने का अफसोस नहीं किया है। वह अपना सारा काम अपने पैरों से करती है, वह शॉपिंग का काम हो फिर मोबाइल फोन यूज करने का।

Vitoria Bueno

मां ने बताया विटोरिया के जन्म के बारे में

विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno) मां ने उनके बचपन के बारे में कहती हैं, “जब विटोरिया पैदा हुई थी, तब लोग उसे देखने के लिए घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। उन्हें लगता था कि कोई अजूबा पैदा हुई है। लोगों की असंवेदनशीलता से काफी दुख होता था, जब वह कपड़े उठाकर सुनिश्चित करना चाहते थे कि उसके हाथ हैं या नहीं।”

यह भी पढ़ें... दिशा ने क्यों कहा डिलीट कर दो टूलकिट, सामने आई ग्रेटा संग चैट, जानें क्या हुई बात

फिजियोथेरेपिस्ट ने दी बैले डांस की करने की सलाह

अगर बात करें विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno) को बैले डांस के बारे में, तो बता दें कि विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno) ने अपने दोनों हाथों के छोड़ अपने पैशन पर ध्यान दिया। बताया जाता है कि विटोरिया के फिजियोथेरेपिस्ट की सलाह के बाद मां ने विटोरिया को बैले डांस के लिए स्कूल भेजा था। उस समय विटोरिया का उम्र महज पांच वर्ष था।

Vitoria Bueno

दुनियाभर में विटोरिया के चर्चें

आज यही विटोरिया ब्यूनो (Vitoria Bueno) ने अपनी हुनर का प्रदर्शन कर पूरी दुनिया का हैरान कर दिया है। उनकी बैले डांस के चर्चें दुनिया के कोने-कोने में हो रही है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story