×

चीन कभी भी कर सकता है भारत पर बड़ा हमला!, जिनपिंग के इस आदेश से उठे सवाल

जिनपिंग ने नए तरीके की सैन्य प्रशिक्षण प्रणाली स्थापित करने, नए दौर के लिए ज्यादा मजबूत सशस्त्र बलों के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का लक्ष्य सशस्त्र बलों को विश्वस्तरीय सेना के रूप में डवलप करने का है।

Newstrack
Published on: 26 Nov 2020 10:49 AM GMT
चीन कभी भी कर सकता है भारत पर बड़ा हमला!, जिनपिंग के इस आदेश से उठे सवाल
X
चीन के इस कदम के बाद से भारत और बांग्लादेश की चिंताएं बढ़ गई है। क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी भारत और बांग्लादेश से होकर गुजरती है।

बीजिंग: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद का मुद्दा अभी भी गरमाया हुआ है। सीमा विवाद के मसले पर दोनों देशों के बीच तनातनी बढ़ती ही जा रही है। दोनों देशों की तरफ से तनाव कम करने को लेकर पूर्व में कई दौर की वार्ताएं भी हुई लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका।

नतीजतन दोनों देशों की सेना एलएसी पर एक दूसरे के खिलाफ हथियार लेकर खड़ी हैं। सीमा पर अभी भी युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। इस बीच दोनों देशों ने आपसी सहमति से अपनी सेना पीछे लेने की बात कही है।

लेकिन चीन ने यहां पर भी अपनी चालाकी दिखाने से बाज नहीं आया और उसने भारत के आगे ये शर्त रख दी कि पहले उसे अपनी सेना को वापस बुलाना होगा उसके बाद ही वह अपनी सेना को वहां से हटाएगा। जिसके बाद से अब ये माना जा रहा है कि यही से फिर से दोनों देशों के बीच रिश्ते फिर से बिगड़ सकते हैं। हालांकि

चीन ने ये जरूर कहा है कि वह सीमा मुद्दे को सुलझाना चाहता है और उसने बातचीतके लिए भारत की तरह ही बातचीत का रास्ता खोल रखा है।

chini army चीन कभी भी कर सकता है भारत पर बड़ा हमला!, जिनपिंग के इस आदेश से उठे सवाल (फोटो:सोशल मीडिया)

पाक की नापाक हरकत: मुंबई अटैक के दरिंदों की प्रार्थना सभा, लश्कर कर रहा आयोजन

क्या चीन किसी बड़े युद्ध की तैयारी में है?

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक ऐसा आदेश जारी किया है। जिसके बाद से ये सवाल उठने शुरू हो गये हैं कि क्या चीन किसी बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा है?

यह सवाल इसलिए खड़ा हुआ है क्योंकि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सशस्त्र बलों से वास्तविक युद्ध स्थितियों में प्रशिक्षण को मजबूत बनाने और युद्ध जीतने की क्षमता में इजाफा करने को कहा है।

चीन ने इसके पहले अपनी सेना को आदेश जारी करके कहा था उसे युद्ध जैसी स्थिति का सामना करने के लिए हर पल तैयार रहना चाहिए।

नई प्रशिक्षण प्रणाली स्थापित करने की जरूरत: जिनपिंग

67 वर्षीय शी जिनपिंग चीन में केंद्रीय सैन्य आयोग के चेयरमैन भी हैं। सीएमसी देश की 20 लाख जवानों-अधिकारियों वाली सेना की सर्वोच्च कमान है।

जिनपिंग ने हाल ही में केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएमसी) की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को विश्वस्तरीय सैन्य बल बनाने के लिए एक नई प्रकार की सैन्य प्रशिक्षण प्रणाली स्थापित की जानी चाहिए। हमारा लक्ष्य 2027 तक अपनी सेना को विश्व स्तरीय बनाना है।

China Army चीन कभी भी कर सकता है भारत पर बड़ा हमला!, जिनपिंग के इस आदेश से उठे सवाल (फोटो:सोशल मीडिया)

न्यूजीलैंड के तट पर तबाही: मर गईं सैकड़ों व्हेल और डॉलफिंस, ये है बड़ी वजह

चीनी सेना को विश्वस्तरीय सेना के रूप में डवलप करना हमारा लक्ष्य

जिनपिंग ने नए तरीके की सैन्य प्रशिक्षण प्रणाली स्थापित करने, नए दौर के लिए ज्यादा मजबूत सशस्त्र बलों के निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी का लक्ष्य सशस्त्र बलों को विश्वस्तरीय सेना के रूप में डवलप करने का है।

सैन्य युद्ध की स्थिति, सुरक्षा वातावरण और आधुनिक युद्ध के स्वरूपों में महत्वपूर्ण बदलाव किये जा रहे हैं। सैन्य प्रशिक्षण को पूरी तरह बदलने के लिए बेहतर रणनीतिक योजना और शीर्ष स्तर के डिजाइन की आवश्यकता है। हमें अपनी सेना को दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बनाना है।

अपनी चालबाजियों को नहीं छोड़ पा रहा चीन

चीन की बात पर यकीन करना किसी भी देश के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है। वैसे भी अब भारत पहले की तरह चीन की बातों पर आंखें बंदक रके भरोसा नहीं करता है।

चीन के पुराने इतिहास से भारत अच्छी तरह से वाकिफ हैं। ऐसे में जिनपिंग का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को लेकर तनाव के दौर से गुजर रहे हैं।

पिछले छह महीनों से दोनों देशों के बीच गतिरोध बरकरार है। विवाद के शांतिपूर्ण हल के लिए दोनों पक्ष कई बार बैठकें कर चुके हैं, लेकिन चीन हर बार उकसावे वाली बयानबाजी करके वार्ता की गाड़ी को पटरी से उतार देता है। ऐसे में एक बार फिर से ये माना जा रहा है कि चीन के साथ भारत की बातचीत पर जल्द ही विराम लग सकता है।

धमाके से हिला अफगानिस्तान: भयानक विस्फोट में उड़े दर्जनों, छाया दहशत का माहौल

न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App

Newstrack

Newstrack

Next Story