×

Indian and Pakistani Marriage: पाकिस्तान की दुल्हन बनी भारत में बहु इस शादी के चर्चे खूब, पहले दूल्हा होता था पाकिस्तानी

Indian and Pakistani Marriage: ऐसे कई जोड़े है जो पाकिस्तानी और भारतीय के शादी का उदाहरण है लेकिन हाल ही में हुई एक शादी चर्चे का विषय बनी हुई है जहां लड़का भारतीय और दुल्हन लाहौर की है।

Yachana Jaiswal
Published on: 19 May 2023 8:08 PM GMT (Updated on: 20 May 2023 1:18 AM GMT)
Indian and Pakistani Marriage: पाकिस्तान की दुल्हन बनी भारत में बहु इस शादी के चर्चे खूब, पहले दूल्हा होता था पाकिस्तानी
X
Pakistani and Indian Married Couple (Pic Credit - Social Media)

Indian and Pakistani Marriage: पाकिस्तान के एक शहर लाहौर की रहने वाली शहलीन भारत में पंजाब के गुरदासपुर में रहने वाले नमन को दिल दे बैठी। मोहब्बत हुई और दोनों ने शादी करने का भी फ़ैसला किया। लेकिन शादी में कई अड़चने आई जैसे वीजा का दूसरे देश की लड़की से शादी करने का और भी बहुत कुछ, लेकिन वीज़ा हासिल करना सबसे बड़ी परेशानी थी। सात साल इंतज़ार के बाद आखिर में दोनों के शादी का सपने पूरा हो गया। आख़िरकार दोनों एक-दूसरे से शादी करने में कामयाब रहे। यह शादी आजकल खूब चर्चा का मुद्दा बनी हुई है जिसके पीछे दो प्रमुख कारण है पहला ये की इन दोनों ने अपने सपने के आशियाना को बनाने के लिए 7 साल तक का इंतजार किया। दूसरा ये कि भारत में अब दूल्हा पाकिस्तानी लड़की को दुल्हन बनाकर लाया है। पहले के मामले देखे तो अक्सर यह होता था कि लड़की भारत की और लड़का पकिस्तान का होता था।

2022 में भी चर्चे में थी ऐसी कहानी

इस शादी के पहले 2022 में हुई शादी भी इसी दो कारणों से चर्चा में थी, शुमैला लाहौर पाकिस्तान की रहने वाली थी भारत के पंजाब में जालंधर से अपने दूर के रिश्तेदार कमल कल्याण से शादी करने के लिए तैयार थी। वह अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ 3 जुलाई 2022 को सीमा पार कर सभी बाधाओं और अन्य मुद्दों पर काबू पाने के बाद शादी करने के लिए भारत देश पहुंची।शुमैला और कमल ने 2018 में सगाई की थी और 2020 में शादी करने वाले थे। लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण शादी नहीं हो पाई थी। शुमैला अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ एकीकृत चेक पोस्ट, अटारी के माध्यम से भारत में प्रवेश किया, जहां टीओआई के अनुसार दूल्हे कमल कल्याण और उनके परिवार के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राजस्थान के जोधपुर के हारिश खान ने भी 11 साल के इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान की उसरा साबीर को अपनी हमसफर के तौर पर कुबूल कर अपना लिया था। लेकिन यह मियां बीवी तो राजी हो गए थे तो निकाह पढ़ लिया गया था, हां कुची समय बाद काजी भी राजी हो गए थे पर दूरियां बनी रह गई, क्योंकि दूल्हा-दुल्हन के बीच सरहदों की दीवार है दो मुल्कों के बीच की तकरार आड़े आ ही जाती है।

पहले पाकिस्तान का दूल्हा और भारत की दुल्हन की कहानी बनी,

पाकिस्तान के क्रिकेटरों की बात करें तो कई क्रिकेटर है जिन्होंने भारतीय अभिनेत्री व अन्य जानी मानी महिलाओं से शादी की थी। हसन अली से लेकर मोहनिस खान तक ने भारत की ही लड़कियों को दुल्हन बनाया शादी की। अपने समय के दिग्गज बैटर मोहसिन ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से 1983 में शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता लंबा नहीं चला और दोनों के बीच तलाक हो गया था। 1990 में दोनों अलग हो गए थे।

पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर रहे अब्‍बास ने 1988 में रीता लूथरा से शादी की थी। शादी के बाद रीता का नाम बदलकर समीना अब्बास भी रख दिया गया था। रीता इंग्लैंड से इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थीं। इस दौरान काउंटी क्रिकेट खेल रहे जहीर से उनकी मुलाकात हुई थी। हालांकि, अब्बास की रीता से दूसरी शादी थी।

जानी मानी जोड़ी सानिया और शोएब ,

पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक से 2010 में भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने शादी की थी। मलिक से पहले भी पाकिस्तान के कई क्रिकेटर्स ने भारत में शादी थी और वे तलाक भी ले चुके है।

इस शादी के बाद जल्द ही भारतीय महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने खेल को भी अलविदा कर दिया था। सानिया और शोएब के बीच तलाक की खबरें आती रहती है। कभी कोई न कोई कारण से यह अफवाह चर्चे में बनी रहती है। बहुत कम लोगों को यह पता है कि सानिया मिर्जा शोएब मलिक की दूसरी बीवी है। शोएब मलिक ने पहली पहली शादी भारत में हैदराबाद की रहने वाली आयशा सिद्दीकी से की थी। बाद में उनका तलाक किसी कारणों से हो गया था।

तब बाद में सानिया और शोएब की शादी हुई। शादी के बाद के बाद सानिया और शोएब दोनों न भारत न पाकिस्तान दुबई में रहने का फैसला किया। आपको बता दें कि सानिया ने अपनी भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है। दोनों का एक बेटा भी है।

Yachana Jaiswal

Yachana Jaiswal

Next Story