×

फोर्ब्स की सूची में 18 भारतीय कंपनियां पूरी लिस्ट यहां देखें    

इनमें इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी शामिल हैं। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस को दुनिया की सम्मानित कंपनियों की सूची में तीसरा स्थान मिला है।

SK Gautam
Published on: 4 Jun 2023 10:25 AM GMT
फोर्ब्स की सूची में 18 भारतीय कंपनियां पूरी लिस्ट यहां देखें    
X


नई दिल्ली: देश दुनिया की मशहूर व्यक्तियों और कंपनियों की रैंकिंग की सूची जारी करने वाली दुनिया की जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स ने सम्मानित कंपनियों की सूची जारी की है।

बता दें कि इस सूची में 18 भारतीय फर्मों को भी स्थान मिला है ।

इनमें इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचडीएफसी शामिल हैं। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी इन्फोसिस को दुनिया की सम्मानित कंपनियों की सूची में तीसरा स्थान मिला है।

वैश्विक भुगतान प्रौद्योगिकी कंपनी वीजा इस सूची में पहले स्थान पर और इटली की कार कंपनी फेरारी दूसरे स्थान पर हैं।

ये भी देखें : विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र के लिए भाजपा का ये मास्टर स्ट्रोक


पिछले साल 31वें स्थान पर थी इन्फोसिस:

इन्फोसिस 2018 में इस सूची में 31वें स्थान पर थी।

सूची में शामिल शीर्ष 10 कंपनियों में नेटफ्लिक्स चौथे, पेपाल पांचवें, माइक्रोसॉफ्ट छठे, वाल्ट डिज्नी सातवें, टोयोटा मोटर आठवें, मास्टरकार्ड नौवें और कॉस्टको होलसेल 10वें स्थान पर हैं।

सूची में शीर्ष 50 स्थानों में भारतीय कंपनी टीसीएस 22वें और टाटा मोटर्स 31वें स्थान पर हैं।


सूची में शामिल भारतीय कंपनियां:

भारतीय कंपनी का नाम फोर्ब्स की सूची में स्थान

  1. इन्फोसिस 3
  2. टीसीएस 22
  3. टाटा मोटर्स 31
  4. टाटा स्टील 105
  5. लार्सन ऐंड टुब्रो 115
  6. महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 117
  7. एचडीएफसी 135
  8. बजाज फिनसर्व 143
  9. पीरामल एंटरप्राइजेज 149
  10. स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया 153
  11. एचसीएल टेक्नॉलजीज 155
  12. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 157
  13. विप्रो 168
  14. एचडीएफसी बैंक 204
  15. सनफार्मा इंडस्ट्रीज 217
  16. जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया 224
  17. आईटीसी 231
  18. एशियन पेंट्स 248


सूची में शामिल अन्य कंपनियां हैं-टाटा स्टील (105), लार्सन एंड टुब्रो (115), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (117), एचडीएफसी (135), बजाज फिनसर्व (143), पीरामल एंटरप्राइजेज (149), स्टील अथॉरिटी आफ इंडिया (153), एचसीएल टेक्नॉलजीज (155), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (157), विप्रो (168), एचडीएफसी बैंक (204), सनफार्मा इंडस्ट्रीज (217), जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (224), आईटीसी (231) और एशियन पेंट्स (248)।

ये भी देखें : हो जाओ सावधान! किया इंटरनेट का गलत इस्तेमाल, तो झेलना पड़ेगा ये…


सर्वाधिक कंपनियां अमेरिका की:

दुनिया की 250 सम्मानित कंपनियों की सूची में सबसे ज्यादा 59 कंपनियां अमेरिका की हैं।

उसके बाद जापान, चीन और भारत की कंपनियों का नंबर आता है।

जापान, चीन और भारत की कुल मिलाकर 82 कंपनियां सूची में हैं। पिछले साल इन तीन देशों की 63 कंपनियां सूची में शामिल थीं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story