×

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र के लिए भाजपा का ये मास्टर स्ट्रोक

इसके साथ ही ग्रामीणों को रिझाने के लिए पार्टी ने अलग बंदोबस्त कर लिया है। ग्रामीण इलाके में पार्टी फडनवीस सरकार की उपलब्धियां, खाद्य मूल्य समर्थन, पानी की कमी और खाद जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

Harsh Pandey
Published on: 4 Jun 2023 10:22 AM GMT
विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र के लिए भाजपा का ये मास्टर स्ट्रोक
X

मुंबई: आगामी विधानसभा चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर अभी से ही राजनैतिक पार्टियां अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा की चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा का अभियान राष्ट्र प्रथम पर केंद्रित होगा।

इसके साथ ही मतदाताओं को लुभाने के लिए सीएम देवेंद्र फडनवीस के पांच साल के विकास कार्यों का उल्लेख, आर्टिकल 370 और ट्रिपल तलाक का जमकर प्रचार प्रसार किया जाएगा।

बताते चलें कि आर्टिकल 370 के हटने के बाद पहली बार दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

एजेंडा तैयार....

चुनाव के मद्देनजर भाजपा के चुनाव पंडितों ने एक चुनावी एजेंडा तैयार किया है। सूत्रों की माने तो पार्टी का मुख्य समूह एजेंडा की बारीकियों को समझने के लिए दो प्रमुख विज्ञापन एजेंसियों से बातचीत कर रहा है।

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

साथ ही उम्मींद जताई जा रही है कि भाजपा का पूरा प्रयास है कि आर्टिकल 370 के जरिए शहरी मतदाताओं तो रिझाया जा सकता है। जो कुल 288 विधानसभा क्षेत्रों में से 132 सीटों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

इसके साथ ही ग्रामीणों को रिझाने के लिए पार्टी ने अलग बंदोबस्त कर लिया है। ग्रामीण इलाके में पार्टी फडनवीस सरकार की उपलब्धियां, खाद्य मूल्य समर्थन, पानी की कमी और खाद जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

इस तरह बीजेपी ने महाराष्ट्र में सरकार के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी महाराष्ट्र में दोबारा से सत्ता पाने के लिए पूरी तरह से जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें. वर्जिनिटी! लड़कियों की चाल बतायेगी यह सच

राकांपा सांसद ने कहा....

राकांपा सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य के चुनाव में भाजपा को आर्टिकल 370 क्यों खींचना पड़ रहा है? बीजेपी को शायद लगता है कि फडणवीस की सरकार ने जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया है।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात की ओर साफ इशारा करता है कि हर मुद्दे पर भाजपा ने वोटरों को ठगा है, कृषि संबंधी मुद्दों से निपटने के लिए, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखना और मुंबई को गड्ढों से मुक्त करना इन क्षेत्रों में कुछ नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर अभी से ही राजनैतिक पार्टियां अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

चुनाव के दौर में नेताओं के पिटारे से नये नये लुभावने वादे, प्रस्ताव, प्रलोभन जनता के सामने आ रहे है, सभी पार्टियों की कोशिश रहती है कि वह किसी न किसी बहाने से जनता को रिझा सके।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

चुनाव आते ही अचातक राजनैतिक पार्टियां सक्रीय हो जाती है। जो काम पिछले 5 सालो में नहीं हो पाता है वह कार्य त्वरित प्रक्रिया में आ जाता है।

Harsh Pandey

Harsh Pandey

Next Story