×

पाक नहीं, अब भारत के परमाणु मिसाइलों के निशाने पर है ये देश, रिपोर्ट में खुलासा

भारत और चीन के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया है। अब इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। अब भारत ने अपने परमाणु सुरक्षा रणनीति में बड़ा फेरबदल कर दिया है।

Newstrack
Published on: 22 July 2020 2:53 PM GMT
पाक नहीं, अब भारत के परमाणु मिसाइलों के निशाने पर है ये देश, रिपोर्ट में खुलासा
X

वॉशिंगटन: भारत और चीन के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच विवाद बढ़ गया है। अब इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। अब भारत ने अपने परमाणु सुरक्षा रणनीति में बड़ा फेरबदल कर दिया है।

एक अमेरिकी थिंकटैंक की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत ने अपने परमाणु बमों के विकास और उसके रोकथाम की रणनीति में फेरबदल किया है। अब भारत ने पाकिस्तान से हटाकर चीन पर अपना फोकस कर दिया है। अब चीन की राजधानी बीजिंग भी भारतीय परमाणु मिसाइलों की जद में है। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत कम से कम तीन ऐसे हथियार बना रहा है जो उसे चीन के खिलाफ बड़ी ताकत प्रदान करेंगे।

भारत का अब चीन पर फोकस

बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 डोकलाम स्टेंडऑफ के बाद भारत ने अपने परमाणु रणनीति का फोकस पाकिस्तान से हटा लिया है और बीजिंग पर केंद्रित कर लिया है। भारत पहले पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को देखते हुए अपनी सुरक्षा के लिए फैसला लिया था।

यह भी पढ़ें...चीन से तनाव के बाद भारत ने कसी कमर, हर स्तर पर सुरक्षा कड़ी

प्लूटोनियम संवर्धन का भी किया दावा

हेंस ए क्रिस्टेंस और मैट कोर्डा ने इस रिपोर्ट को तैयार किया है। क्रिस्टेंस न्यूक्लियर इंफ्रॉर्मेशन प्रोजेक्ट के डॉयरेक्टर हैं, जबकि कोर्डा इसी संस्थान में रिसर्च एसोसिएट हैं। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 150 से 200 परमाणु बमों को बनाने के लिए प्लूटोनियम का संवर्धन कर रखा है, लेकिन भारत के पास अभी 150 से कम परमाणु बमों का जखीरा है।

यह भी पढ़ें...मुस्लिमों के बाद अब चीन ने ईसाइयों के खिलाफ उठाया कठोर कदम, दिया ये आदेश

यहां से परमाणु अटैक कर सकता है भारत

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि भारत वर्तमान में जमीन-हवा और पानी से परमाणु हमला कर सकता है। बताया गया है कि भारत तेजी से परमाणु वॉरहेड ले जाने में सक्षम कई अन्य मिसाइलों को बना रहा है। इनमें कई हथियार अपने अंतिम स्टेज में हैं। इसमें जमीन से दागे जाने वाली अग्नि-6 मिसाइल और पनडुब्बियों से फायर की जाने वाली के-5 मिसाइल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें...भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि, आंकड़ा पहुंचा 12 लाख के पार

बताया गया है कि भारत के पास आठ ऐसी मिसाइले हैं जिनसे कभी भी परमाणु हमला कर सकता है। भारत के पास हवा से परमाणु हमला करने में सक्षम विमान है। इसमें मिराज 2000एच और जगुआर आईएस एयरक्राफ्ट शामिल हैं। इनके अलावा इस महीने के अंत में मिलने वाला राफेल लड़ाकू विमान भी परमाणु मिसाइलों से हमला करने में सक्षम है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story