×

भारतीय ने अनुचित तरीके से अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिश का जुर्म स्वीकारा

न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि हरपाल सिंह पर नागरिकता हासिल करने में धोखाधड़ी का आरोप है। इसमें दस साल तक की सजा हो सकती है। उसे पांच अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।

Roshni Khan
Published on: 9 April 2019 5:09 AM GMT
भारतीय ने अनुचित तरीके से अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिश का जुर्म स्वीकारा
X

वाशिंगटन: अमेरिका की एक अदालत में 67 वर्षीय भारतीय नागरिक ने अनुचित तरीके से अमेरिका की नागरिकता हासिल करने की कोशिश का दोष स्वीकार कर लिया।

ये भी देखें:अमिताभ ने खरीदी देश की सबसे महंगी MPV कार, कीमत भी जान लीजिए

न्याय विभाग ने सोमवार को बताया कि हरपाल सिंह पर नागरिकता हासिल करने में धोखाधड़ी का आरोप है। इसमें दस साल तक की सजा हो सकती है। उसे पांच अगस्त को सजा सुनाई जाएगी।

मामले में दाखिल दस्तावेजों और अदालत में दिए बयानों के अनुसार, सिंह ने मार्च 1992 में भारतीय पासपोर्ट पर लॉस एंजिलिस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पर्यटक के तौर पर देश में प्रवेश किया था।

उसे प्रवेश से रोक दिया गया क्योंकि प्रवेश वीजा फर्जी था और उसे हिरासत में ले लिया गया।

ये भी देखें:ट्विटर का नया फैसला, एक दिन में लोगों को फॉलो करने की लिमिट सिर्फ 400

इसके बाद सिंह ने अमेरिका में शरण के लिए आवेदन दिया और उसे बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया। उसने बार-बार अमेरिका में शरण के लिए आवेदन दिए लेकिन उसके आवेदनों को खारिज कर दिया गया।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story