×

प्लेन क्रैश से हड़कंप: मिल गया इंडोनेशिया का गायब विमान, यात्री अब भी लापता

इंडोनेशिया के विमान (Sriwijaya Air plane) का पता चल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान का संदिग्ध मलबा जकार्ता से कुछ दूर समुद्र में मिला है।

Shivani Awasthi
Published on: 9 Jan 2021 4:12 PM GMT
प्लेन क्रैश से हड़कंप: मिल गया इंडोनेशिया का गायब विमान, यात्री अब भी लापता
X

नई दिल्ली: इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जर्काता (Jakarta) से उड़ान भरने के बाद लापता हुए श्रीविजया एयरलाइंस का विमान (Sriwijaya Air plane) का पता चल गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान का संदिग्ध मलबा जकार्ता से कुछ दूर समुद्र में मिला है। इस विमान में 50 से भी अधिक यात्री सवार थे। विमान का सम्पर्क टूटने के बाद से ही बचाव अभियान दल उसकी खोज में जुट गया था।

फ्लाइट में सवार हैं 59 यात्री

दरअलन, श्रीविजया एयर की फ्लाइट नंबर एसजे 182 में 59 यात्री सवार हैं। यह विमान बोइंग 737-500 श्रृंखला का है। विमान ने राजधानी जकार्ता के सोकार्नो-हट्टा हवाई अड्डे (Soekarno-Hatta Airport) से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही फ्लाइट से संपर्क टूट गया था। विमान से आखिरी बार संपर्क 2:40 PM पर किया गया था।



बचाव कार्य में जुटी सरकार

श्रीविजय एयर की उड़ान जकार्ता से प्रस्थान करने के करीब चार मिनट बाद दस हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर एक मिनट से भी कम समय में संपर्क खो दिया था। जिसके बाद से किसी अनहोनी की आशंका बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें- ऐसा रहस्यमयी पानी: पत्थर बन जाता है छूने वाला, जानें क्या है हकीकत

जानकारी के लिए बता दें कि अगर कोई फ्लाइट इतनी तेजी से नीचे आता है तो उसके क्रैश होने की संभावना बढ़ जाती है। उधर, इंडोनेशिया की सरकार ने बचाव कार्य के लिए राहत टीमों को सक्रिय कर दिया था, जो विमान और यात्रियों की तलाश में थीं।

FLIGHT

समुद्र में मिला इंडोनेशिया के विमान का संदिग्ध मलबा

हालंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, बचाव कार्य टीम को जकार्ता से दूर समुद्र में विमान का मलबा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि प्लेन क्रैश होकर समुद्र में जा गिरा। हालंकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है और न ही आधिकारिक बयान आया है।

इंजन में है सबसे बड़ी समस्या

बता दें कि जकार्ता से जो विमान गायब हुआ है, उसकी सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कहा तो ये भी जा रहा था कि बोइंग इस विमान का प्रॉडक्शन तक बंद करने का विचार कर रही है। सबसे बड़ी समस्या इसके इंजन में है। इंजन में समस्या आने की वजह से इसकी स्पीड कम हो जाती है और विमान बंद हो सकता है। हालांकि इस परेसानी से निपटने के लिए कंपनी ने एक सॉफ्टवेयर लगाया है, लेकिन यह सॉफ्टवेयर गलत निर्देश देता है। जिस वजह से विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना बढ़ जाती है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story