×

तबाही वाली बर्फबारी: फंसे कई दिनों से भूखे-प्यासे लोग, सरकार भी मजबूर

जापान में बर्फबारी बुधवार से जारी है। जिसकी वजह से हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है। हजारों की तादाद में गाड़ियां और उन गाड़ियों में फंसे लोगों को सड़क पर रातें गुजारनी पड़ रही हैं। जबरदस्त ठंड में बर्फबारी की वजह से लगे जाम में लोग भूखे-प्यासे हैं।

Newstrack
Published on: 19 Dec 2020 11:32 AM GMT
तबाही वाली बर्फबारी: फंसे कई दिनों से भूखे-प्यासे लोग, सरकार भी मजबूर
X
जापान में बर्फबारी बुधवार से जारी है। जिसकी वजह से हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है। हजारों की तादाद में गाड़ियां और उन गाड़ियों में फंसे लोगों को सड़क पर रातें गुजारनी पड़ रही हैं।

नई दिल्ली: जापान में बहुत भारी बर्फबारी हो रही है। यहां पर ये बर्फबारी बुधवार से जारी है। जिसकी वजह से हाईवे पर भीषण जाम लगा हुआ है। हजारों की तादाद में गाड़ियां और उन गाड़ियों में फंसे लोगों को सड़क पर रातें गुजारनी पड़ रही हैं। जबरदस्त ठंड में बर्फबारी की वजह से लगे जाम में लोग भूखे-प्यासे हैं। जाम में करीब 1000 से ज्यादा ही वाहन फंसे हुए हैं। ऐसे में देश में रिकॉर्ड बर्फबारी होने के बाद भी देश के कई हिस्सों में ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो गई हैं।

ये भी पढ़ें... मौसम विभाग ने दिल्ली में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, 3 डिग्री तक गिर सकता है पारा

भीषण बर्फबारी ने मार्ग को पूरी तरह से बंद

सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इतनी ज्यादा बर्फबारी जापान के निगाता और गनमा प्रान्त में हो रही है। पिछले तीन दिनों में करीब 2 मीटर (6.6 फीट) बर्फ देखी गई थी। ऐसे में भारी बर्फबारी की वजह से बिजली भी कट गई। साथ ही उत्तर और पश्चिमी इलाके में बिजली के बिना 10,000 से अधिक घर अंधेरे में डूब गए हैं।

ऐसे में जापान के सागर के तट पर निगाता प्रांत से टोक्यो को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे से गुजर रहे लोग फंस गए क्योंकि भीषण बर्फबारी ने मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके बाद अब स्थिति और ज्यादा खराब हो गई क्योंकि फंसे हुए कारों की संख्या बृृहस्पतिवार को तेजी से बढ़ने लगी। सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, एक समय पर वाहनों की लाइन 16.5 किमी तक लंबी हो गई थी।

japan heavy snowfall फोटो:सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...चीन बदलेगा मौसम: बारिश-बर्फबारी करेगा मन मुताबिक, करने जा रहा ऐसा काम

स्थिति इतनी ज्यादा खराब

हालातों को देखते हुए बचाव दल ने चालकों को भोजन, ईंधन और कंबल बांटे। यहां की स्थिति इतनी ज्यादा खराब है। ऐसे में प्रकृति की मार के आगे वहां सभी बेबस नजर आ रहे हैं.

ऐसे में जापान में मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, इस इलाके में शुक्रवार तक भारी बर्फ जारी रहेगी। जमी हुई सड़कों और हिमस्खलन के बारे में भी चेतावनी दी गई है। जिससे लोगों को घरो में रहने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें...इन राज्यों में होगी भारी बारिश और बर्फबारी, पड़ेगी कंपाने वाली ठंड, चलेगी शीतलहर

Newstrack

Newstrack

Next Story