×

US में नई सरकार: आज बाइडेन का शपथ ग्रहण, कलमा हैरिस भी संभालेंगी पद

कोरोना संकट और ट्रम्प समर्थकों के विरोध के बीच नवनिर्वाचित यूएस राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आज वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग से पद की शपथ लेंगे।

Shivani Awasthi
Published on: 20 Jan 2021 3:36 AM GMT
US में नई सरकार: आज बाइडेन का शपथ ग्रहण, कलमा हैरिस भी संभालेंगी पद
X

लखनऊ: अमेरिका के लिए आज का दिन ख़ास है। बुधवार यानी आज जो बिडेन राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे और आधिकारिक तौर पर वाइट हाउस का कार्यभार संभालेंगे। उनके साथ ही भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। बिडेन के ‘इनॉगरेशन डे’ को लेकर वॉशिंगटन डीसी में अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पहली बार 25 हजार अमेरिकी सैनिकों को वॉशिंगटन में तैनाती की गई है।

जो बिडेन राष्ट्रपति पद की आज लेंगे शपथ

दरअसल, कोरोना संकट और ट्रम्प समर्थकों के विरोध के बीच नवनिर्वाचित यूएस राष्ट्रपति जो बिडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस आज वॉशिंगटन डीसी की कैपिटल बिल्डिंग से पद की शपथ लेंगे। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम साढ़े 10 बजे रात में होगा। शपथ ग्रहण के दौरान दो बाइबल का उपयोग किया जाएगा, जिनमें से एक उच्चतम न्यायालय के पहले अश्वेत न्यायमूर्ति थरगुड मार्शल की होगी। हैरिस, सोटोमायोर और मार्शल दोनों की प्रशंसक रही हैं।

ये भी पढ़ेंः राष्ट्रपति ट्रंप ने जाते-जाते चीन को दी चेतावनी, बताया- भारत को किन देशों से है खतरा

वॉशिंगटन डीसी में तैनात 25 हजार सैनिक

शपथ लेने के बाद बाइडेन देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस संबोधन के दौरान बाइडेन अगले 4 सालों के राष्ट्रपति कार्यकाल का विजन बता सकते हैं।

us election inauguration day joe-biden Kamala harris Ceremony Guest List Stars Performance

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस से विदा हो जाएंगे। ट्रंप और मेलानिया जब व्हाइट हाउस से विदा ले रहे होंगे तो वो वहां बाइडेन का स्वागत करने के लिए मौजूद नहीं रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः बिडेन का शपथ ग्रहण समारोहः देखें मेहमानों की लिस्ट, ये स्टार्स करेंगे परफॉर्म

ट्रंप बिडेन के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को देखते हुए करीब 35 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वाशिंगटन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दिए गए हैं।

ईवेंट में नए अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी, नई वाइस प्रेसिडेंट और उनके पति भी शामिल रहेंगे। जो बाइडेन को व्हाइट हाउस के लिए प्रेसिडेंशियल एस्कॉर्ट दी जाएगी, जो अमेरिकी सेना की सभी शाखाओं का प्रतिनिधित्व करेगी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story