×

जागने वालों देखो! महीनों सोता ही रहता है ये गांव, पूरी दुनिया हैरान  

कहानी पढ़कर आपको रामायण काल के कुंभकर्ण की याद आ जाएगी। इस गांव के लोग सोने के लिए मशहूर है। यह गांव  है उत्तरी कजाकिस्तान में और इसका नाम है कालाची। इस गांव में लोग रहस्यमयी तरीके से सो जाते है। साल 2010 में इस गांव के लोगो के साथ यह घटना अचानक हुई और इसके बाद गांव के लोगों के साथ ऐसा होने लगा।

SK Gautam
Published on: 28 March 2023 10:53 AM GMT (Updated on: 27 March 2023 3:08 PM GMT)
जागने वालों देखो! महीनों सोता ही रहता है ये गांव, पूरी दुनिया हैरान  
X

कजाकिस्तान: आप जानकर हैरान हो जायेंगे की दुनिया में एक ऐसी जगह है की जहां कई महीनों तक सोते ही रहते हैं । ये माना कि सोना यानी की नींद लेना हम सबके लिए बहुत आवश्यक है। हर इंसान अपने दैनिक जीवन में कम से कम सात से आठ घंटे सोने की कोशिश करता है। अगर कोई बहुत अधिक सोता है तो वो दस घंटे सो लेता है।

ये भी देखें : 250 ग्राम का परमाणु बम! पाकिस्तान का ये दावा, सच्चा या झूठा

कुंभकर्ण की याद आ जाएगी...

यहां की कहानी पढ़कर आपको रामायण काल के कुंभकर्ण की याद आ जाएगी। इस गांव के लोग सोने के लिए मशहूर है। यह गांव है उत्तरी कजाकिस्तान में और इसका नाम है कालाची। इस गांव में लोग रहस्यमयी तरीके से सो जाते है। साल 2010 में इस गांव के लोगो के साथ यह घटना अचानक हुई और इसके बाद गांव के लोगों के साथ ऐसा होने लगा।

लोग अचानक सो जाते है....

इस गांव की आबादी लगभग 800 है और करीब बीस प्रतिशत लोग इस तरह अचानक सो जाते है। इसमें बड़े, बूढ़े, बच्चे और महिलाएं सब शामिल है। यहां सबसे बड़ी बात है की लोग अचानक सो जाते है जैसे की काम करते हुए, खाना खाते हुए या फिर चलते हुए।

जब कोई इंसान सो जाता है तो लोग उसे जगाने की कोशिश भी नहीं करते हैं क्योकि अब समझ चुके हैं की ऐसा होना सामान्य है।

ये भी देखें : ट्रैफिक पर सख्त महेश! इस एक्टर ने पहले ही कर दिया था ये काम

डाक्टर का कहना शरीर की सभी क्रियाएं सामान्य होती है और सांस बढ़िया से चल रही होती

इस गांव में जब ये घटना होनी शुरू हुई तो लोग डरने लगे। अचानक किसी का भी किसी जगह सो जाना लोगो को भयभीत करने लगा। जब अस्पताल ले जाया जाता तो उस शख्स के शरीर की सभी क्रियाएं सामान्य होती है और सांस बढ़िया से चल रही होती।

इसके बाद जब ऐसा लगातार होने लगा तो लोगो ने अस्पताल जाना और ले जाना बंद कर दिया और इसे सोने की बीमारी घोषित कर दी। इस गांव में सो जाने वाला आदमी कई हफ्ते, कई महीनो तक सोकर नहीं उठता है।

सोने के बाद जब इंसान उठता है तो शरीर में बहुत अधिक दर्द होता

सोने के बाद जब इंसान उठता है तो उसमे कुछ ख़ास बदलाव आ जाते है। जैसे की उसके शरीर में बहुत अधिक दर्द होने लगता है, उसे कुछ याद नहीं रहता है और बॉडी में खूब अकडन होने लगती है।

हालाँकि धीरे धीरे वह सामान्य होने लग जाता है। अब तक इस गांव में लगभग 150 से अधिक लोग ऐसे हुए हैं जो की कई महीनो तक लगातार सोते रहे हैं।

लोगों के अचानक चलते हुए या काम करते हुए सो जाने की बात जब फैली तो वैज्ञानिकों ने इस जगह जाना सही समझा। एक दल वहां भेजा गया और उसने ये पता लगाने की कोशिश की आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। इसमें सामने आया की गांव में यूरेनियम माइंस की मात्रा बहुत अधिक है जिससे इनके शरीर में खास परिवर्तन होते है। इससे इन्हें नींद की बीमारी होने लग जाती है।

ये भी देखें : लंदनः ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन के छोटे भाई जो ने मंत्री और सांसद पद से इस्तीफा दिया

वैज्ञानिकों ने बताया की यूरेनियम माइंस की मात्रा अधिक होने के कारण इस गांव की हवा में कार्बनमोनोऑक्साइड की मात्रा अधिक हो गई है इससे हाइड्रोकार्बन बहुत अधिक बढ़ जाते है और लोग अचानक सो जाते है।

अगली पीढ़ी को इस भयंकर बीमारी से बचाना चाहते हैं

इस गांव में जब से यह बीमारी शुरू हुई है तो लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। अधिक से अधिक परिवार इस जगह को छोड़कर जाने लगे है। लोगों का कहना है की वो अगली पीढ़ी को इस भयंकर बीमारी से बचाना चाहते हैं और इसी वजह से वो ऐसा कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार अब तक इस गांव से लगभग 68 परिवार पलायन कर चुके हैं और जाकर दूसरे गांव में बस गए हैं। दूसरे गांव में जाने पर उनके स्वास्थ पर बुरा असर पड़ना बंद हो गया है।

इस गांव में ऐसा क्यों हो रहा है इसके बारे में अभी भी वैज्ञानिक खोज कर रहे है। अपनी इस ख़ास खूबी के लिए दुनियाभर में ये गांव मशहूर है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story