×

ट्रम्प की लव स्टोरी- ऐसे किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, फिर हुआ था ये वाकया

1990 की बात है, जब छह फुट लंबी, छरहरी मेलानिया न्यूयॉर्क आईं। वो पेरिस और मिलान के मशहूर फैशन जगत में मॉडल के तौर पर धूम मचा चुकी थीं। न्यूयॉर्क की पार्टी..

Deepak Raj
Published on: 18 Feb 2020 11:11 AM GMT
ट्रम्प की लव स्टोरी- ऐसे किया था गर्लफ्रेंड को प्रपोज, फिर हुआ था ये वाकया
X

नई दिल्ली। 1990 की बात है, जब छह फुट लंबी, छरहरी मेलानिया न्यूयॉर्क आईं। वो पेरिस और मिलान के मशहूर फैशन जगत में मॉडल के तौर पर धूम मचा चुकी थीं। न्यूयॉर्क की पार्टी में जब वो शिरकत कर रहीं थीं, तभी एक शख्स उनके सामने आकर खड़ा हो गया।

ये भी पढ़ें-नोटबंदी पर मोदी सरकर की मदद के लिए कमेटी गठित, आंध्रप्रदेश के CM बने अध्‍यक्ष

पांच मिनट की बातचीत में ही उसने टेलीफोन नंबर भी मांग लिया। ये शख्स न्यूयॉर्क की हाईसोसायटी सर्किल की जानी-मानी और रसूखदार हस्ती थी। वो शख्स थे डोनाल्ड ट्रंप। वो अपनी पहली दो बीवियों को तलाक दे चुके थे। जब न्यूयॉर्क फैशन वीक की पार्टी में वो मेलानिया से मिले, तब किसी और महिला के साथ वहां आए थे।

मेलानिया ने अनायास उन्हें आकर्षित किया। उस हल्की फुल्की मुलाकात में उन्होंने मेलानिया को एक शानदार मॉडलिंग करियर का सपना दिखाया। ट्रंप की कंपनी इवेंट मैनेजमेंट से लेकर रियल एस्टेट का बड़ा बिजनेस करती थी। जब उन्होंने टेलीफोन नंबर मांगा तो मेलानिया हिचकिचाईं, लेकिन नंबर दे दिया।

टैबलॉयड में छाए रहते थे ट्रंप

तो ये थी अमेरिका की मौजूदा फर्स्ट लेडी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली मुलाकात। तब मिलेनिया 28 की थीं और ट्रंप 52 के। न्यूयॉर्क में काम के दौरान वो कई बार उनका नाम सुन चुकी थीं। अपार दौलतमंद, बड़े बिजनेसमैन और टीवी प्रेजेंटर। अमेरिका के टैबलॉयड्स में ट्रंप को लेकर काफी कुछ छपता रहता था।

बाद में ट्रंप ने मेलानिया से कहा कि वह पहली नजर में उन्हें प्यार कर बैठे थे। वर्ष 2005 में सीएनएन से बातचीत में मेलानिया ने भी यही कहा कि ट्रंप को जब उन्होंने पहली बार देखा तो वो उन्हें अच्छे लगे थे।

मेलानिया करीब आईं फिर ब्रेकअप, ट्रंप को नंबर देना वो पहला माध्यम था, जो उन्हें पास ले आया। बातचीत शुरू हुई। डेटिंग होने लगी। 1999 तक उनके संबंध अंतरंग हो चुके थे लेकिन ना जाने क्यों उनमें ब्रेकअप भी हो गया। दोनों अलग हो गए।

ट्रंप की हुई बेज्जती: नशे में असिस्टेन्ट ने खोल दी इनकी पोल

फिर पास आए और ट्रंप और किया प्रपोज

वर्ष 2000 में ट्रंप अपनी नई बनी रिफॉर्म पार्टी के प्रेसीडेंट कैंडीडेट बने। चुनाव में उनकी बुरी गत बनी। इसके बाद उन्हें मेलानिया की याद आने लगी। "न्यूयॉर्क टाइम्स" को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस प्रेयसी की तारीफ की। कुछ ही महीने बाद दोनों फिर साथ दिखने लगे। अबकी बार दोनों की डेटिंग पांच साल से कुछ ज्यादा चली।

एक दिन ट्रंप ने 1.5 मिलियन डॉलर की हीरे की बेशकीमती अंगूठी मेलानिया की अंगुलियों में पहनाते हुए शादी के लिए प्रपोज किया।

शादी से पहले खास करार

मेलानिया तो न जाने कब से इस दिन के इंतजार में थीं। कई बार इस सिलसिले में डोनाल्ड को अल्टीमेटम भी दे चुकी थीं। हालांकि शादी से पहले उन्हें भी वही करना पड़ा, जो ट्रंप की दोनों पूर्व पत्नियों ने किया था। उन्हें ऐसे करार पर साइन करने पड़े थे, जिसमें लिखा था कि अगर उनमें तलाक होता है तो वो ट्रंप की संपत्ति से कोई हिस्सा नहीं मांगेंगी।

मेलानिया ने भी ऐसा ही किया। 22 जनवरी 2005 को उनकी शादी हो गई। इस शादी से एक बेटा हुआ, जिसका नाम बैरन ट्रंप है। शादी के एक साल बाद उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिल गई।

ये भी पढ़ें- बिकने लगा BSNL: हजारों करोड़ की संपत्ति के बेचने की प्रकिया शुरू

मेलानिया सार्वजनिक तौर पर कभी उनका हाथ नहीं पकड़तीं। कई बार देखा गया कि ट्रंप उन्हें छोड़कर आगे बढ़ गए। व्हाइट हाउस भी वो पांच महीने तक नहीं आईं। उसके बाद वो शिफ्ट हुईं। हालांकि इस बारे में उनका कहना था कि ऐसा उन्होंने अपने बेटे की स्कूल की पढ़ाई के कारण किया था।

पहली शादी कैसे हुई

अब बात करते हैं कि ट्रंप की पहली दो शादियों की। पहली पत्नी इवाना से डोनाल्ड की मुलाकात 1976 में हुई थी। तब वो युवा थे। वो किसी होटल में मिले थे। इवाना पहले से शादीशुदा थीं। लंबे कद की बेहद आकर्षक और स्टाइलिश महिला। ये शादी 14 साल तक चली।

ये शादी 1989 में तब ब्रेकअप की ओर पहुंच गई जब ये खबरें सुनने को मिलने लगीं कि डोनाल्ड की जिंदगी में मार्ला मेपल्स नाम की एक्ट्रेस आ गई हैं। दोनों के रोमांस की तस्वीरें टैबलॉयड्स में निकलीं तो सनसनी फैल गई।

डोनाल्ड ट्रंप ने इवाना को चेक गणराज्य में राजदूत बनने का ऑफर दिया था

वर्ष 1992 में जब इवाना से तलाक हुआ तो रिश्ते तल्ख हो चले थे। हालांकि इवाना ने भी इसके बाद तीन शादियां कीं। अब वो 68 साल की हो रही हैं। कुछ ही समय पहले उन्होंने अपने से छोटे चौथे हसबैंड से तलाक लिया है। उनका दावा है कि राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें चेक गणराज्य में राजदूत बनने का ऑफर दिया था। उन्होंने साफ मना कर दिया।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story