सोनिया गांधी का असली नाम: जानें क्यों इटली में लगे ऐसे पोस्टर

बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली के लुसिआना में 9 दिसंबर 1946, को हुआ था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष हैं इनका विवाह भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ हुआ था।

Shivakant Shukla
Published on: 20 Jan 2020 12:34 PM GMT
सोनिया गांधी का असली नाम: जानें क्यों इटली में लगे ऐसे पोस्टर
X

नई दिल्ली: देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर इटली में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर्स में सोनिया गांधी समेत विश्व की जानी मानी महिलाओं की तस्वीरें छपी हुई हैं, जिनके फेस पर चोट के गहरे निशान हैं। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में

क्या है पूरा माजरा

दरअसल, इटली के कलाकार अलेक्सांड्रो पलोंबो ने महिलाओं के साथ हिंसा को दर्शाने के लिए कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मिशेल ओबामा और हिलेरी क्लिंटन जैसी अंतरराष्ट्रीय महिला नेताओं की तस्वीरें इस्तेमाल की हैं। बता दें कि सोनिया गांधी का मूल नाम एड्विगे अन्तोनिया अल्विना मैनो है। जानकारी के अनुसार इनके इसी नाम से यहां पोस्टर लगाया गया है।

ये भी पढ़ें—दुनिया में फेमस भारत के ये पांच लोग, लेकिन नहीं है देश के नागरिक

सोनिया गांधी का जन्म यहीं हुआ था

बता दें कि सोनिया गांधी का जन्म इटली के लुसिआना में 9 दिसंबर 1946, को हुआ था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष हैं इनका विवाह भारत के पूर्व पीएम राजीव गांधी के साथ हुआ था।

क्या लिखा है पोस्टर में

पोस्टर्स में उनके चेहरों पर चोट के निशान दिखाये गए हैं, जिस पर लिखा है- 'केवल इसलिए क्योंकि मैं महिला हूं। इन पोस्टर्स के नीचे लिखा है कि- मैं घरेलू दुर्व्यवहार की शिकार हूूं, मुझे कम सैलरी दी गई है। मुझे जैसा चाहिए, वैसा कपड़े पहनने का हक़ नहीं है।'

ये भी पढ़ें—‘ग्रे लिस्ट’ में छटपटा रहा पाकिस्तान! बाहर आने के लिए अमेरिका के आगे जोड़े हाथ

पोस्टर में हैं कई हस्तियां

पोस्टर्स पर ये भी लिखा है कि 'मैं निर्धारित नहीं कर सकती कि मैं किससे विवाह करूंगी। मेरे साथ दुष्कर्म हुआ था। इस सीरीज में सोनिया गांधी, मिशेल ओबामा और हिलेरी क्लिंटन के अलावा, जमर्नी की चांसलर अंजेली मर्केल, म्यांमार की आंग सान सू की, अमेरिकी कांग्रेसी अलेक्सैंड्रिया ओकासियो कोर्टेज और हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट जैसी हस्तियां शामिल हैं। अब इसके बाद ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वारल होने लगी है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story