×

सीमा विवाद पर चीन की सबसे बड़ी चाल: झड़प की बताई वजह, लगाया ये आरोप

5 मई को हुई झड़प के दौरान भारत की सेना ने चीन सीमा में घुस कर रातों रात बंकर और बैरिकेड्स बना दिए। ऐसे चीनी सैनिकों को पेट्रोलिंग करने से रोकने के लिए किया गया।

Shivani Awasthi
Published on: 20 Jun 2020 4:40 AM GMT
सीमा विवाद पर चीन की सबसे बड़ी चाल: झड़प की बताई वजह, लगाया ये आरोप
X

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच सैनिक विवाद के बीच अब चीन ने बड़ा दावा किया है। चीन ने कहा कि गलवान घाटी LAC के दूसरी तरफ यानी चीन के के क्षेत्र में हैं और भारत ने चीनी सीमा पार कर गलवान वैली में सैनकों की तैनाती की है।

भारत-चीन सीमा विवाद पर चीनी विदेश मंत्रालय का दावा

लद्दाख स्थित गलवान वैली को लेकर भारत और चीन के बीच का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा। इसी गलवान घाटी में हाल ही में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गयी थी, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच गलवान जाती को लेकर चीन ने बयान जारी किया है।

गलवान घाटी LAC में चीनी क्षेत्र में, भारत जबरन घुसा

चीनी विदेश मंत्रालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रेस नोट जारी किया है, जिसमें दावा किया गया कि गलवान घाटी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीन के दायरे में हैं। ये चीन का हिस्सा है और कई सालो से चीनी सैनिक यहां तैनात होकर इसकी सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः चीन के खिलाफ भारत की अब आक्रामक कूटनीति, ड्रैगन की घेरेबंदी के लिए प्लान बी तैयार

भारत ने जान-बूझ कर हालात किये खराब

उन्होंने आरोप लगाया कि चीन का हिस्सा होने के बाद भी भारत गलवान घाटी में सीमा के चीनी भाग में घुस गया है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि दोनों देशों के बीच कमांडर लेवल पर तय किये गए समझौते को भारत ने तोड़ते हुए सीमा में एंट्री की। ऐसे में जानबूझ कर हालात खराब किये गए।

आरोप- भारतीय सैनिकों ने चीन सीमा में घुसकर रातों रात बंकर-बैरिकेड्स बनाये

एक और बड़ा दावा करते हुए उन्होंने बताया कि 5 मई को हुई झड़प के दौरान भारत की सेना ने चीन सीमा में घुस कर रातों रात बंकर और बैरिकेड्स बना दिए। ऐसे चीनी सैनिकों को पेट्रोलिंग करने से रोकने के लिए किया गया।

ये भी पढ़ेंः चीन को लगा तगड़ा झटका, 2000 कंपनियों ने उठाया ये बड़ा कदम

भारतीय सैनिक गलवान घाटी में घुसे, रोकने पर किया चीनी सेना पर हमला

15 जून को दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प क लेकर चीन ने आरोप लगाया कि भारतीय सैनिक जब गलवान घाटी में घुसे तो चीनी सेना के अधिकारी उनसे बात करने पहुंचे इसपर भारतीय सैनिकों ने हमला कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से झड़प हो गयी।

भारत ने किया सीमा समझौते का उल्लंघन

चीन ने अपने प्रेस नोट में ये भी कहा कि भारतीय सेना ने चीन को कमतर समझते हुए सीमा में एडवेंचर एक्ट किया और ड्यूटी निभा रहे चीनी सैनिकों की जान खतरे में डाली। भारत ने दोनों देशों के बीच के सीमा समझौते का उल्लंघन किया। ये अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का उल्लंघन है।

ये भी पढ़ेंः LAC पर लापता भारतीय सैनिकों पर चीन का खुलासा, किया ये एलान

भारत गलवान घाटी में करा रहा सड़क-पुल निर्माण

LAC पर भारत के सड़क निर्माणकार्य पर भी चीन ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अप्रैल 2020 से गलवान घाटी में सड़क-पुल निर्माण करवा रहा है। इसे लेकर चीन कई बार विरोध जता चुका है, इसके बावजूद भारतीय सेना सीमा पार करके हमे भड़का रही है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story