
मॉस्को: रूस की राजधानी मॉस्को से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मॉस्को के पास गुरुवार को एक पावर स्टेशन में भीषण आग लग गई है। पॉवर स्टेशन में लगी आग से 50 मीटर ऊंची लपटें उठने लगीं जिसकी तस्वीरें सामने आ रही हैं।
यह भी पढ़ें…कभी सोचा है 1 सेकेंड में कितने बच्चे होते हैं पैदा, सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट
आग लगने की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक इस घटना में 8 लोग घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए हैं जिसमें देखा जा सकता है कि आग कितनी भयानक है।
В Москве на территории ТЭЦ-27 в районе пересечения Волковского и Осташковского шоссе загорелась станция высокого давления. pic.twitter.com/NUt371OB97
— Рустем Адагамов (@adagamov) July 11, 2019
रूस के इमरजेंसी मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि पावर स्टेशन के अंदर जो हाई प्रेशर गैस पंप है, उसमें आग लगी है। इसकी वजह से आसपास की बिल्डिंग में भी असर फैल सकता है। घटना को देखते हुए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें…सेमीफाइनल में धोनी नहीं हुआ थे आउट, अंपायर ने की ये बड़ी गलती!
#BREAKING Huge fire erupts at power station in #Mytischi outside #Moscow https://t.co/HOIS6r8YUk
— Mehmet Dikbayır (@mehmetdikbayir) July 11, 2019
अगर इस पावर स्टेशन की बात करें तो ये 1992 से काम कर रहा है। इस स्टेशन की कैपेसिटी 1068 मेगावाट है। यहां अधिकतर प्राकृतिक गैस का ही इस्तेमाल होता है। मितशची रूस की राजधानी मॉस्को से सिर्फ 20 किमी ही दूर है।
न्यूजट्रैक के नए ऐप से खुद को रक्खें लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड । हमारा ऐप एंड्राइड प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें - Newstrack App