×

चीन की बड़ी घुसपैठ: भारत में बढ़ा खतरा, सेना हुई अलर्ट

पूरी दुनिया को तबाही की कगार पर लाने वाला चीन अभी भी अपनी गंदे कारनामों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में अब जब चीन ने अपने यहां स्थितियां सुधार ली तो उसने पूरी दुनिया को परेशान करना शुरू कर दिया।

Vidushi Mishra
Published on: 12 May 2020 8:31 AM GMT
चीन की बड़ी घुसपैठ: भारत में बढ़ा खतरा, सेना हुई अलर्ट
X

नई दिल्ली। पूरी दुनिया को तबाही की कगार पर लाने वाला चीन अभी भी अपनी गंदे कारनामों से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में अब जब चीन ने अपने यहां स्थितियां सुधार ली तो उसने पूरी दुनिया को परेशान करना शुरू कर दिया। चीन की इन नापाक हरकतों का सबसे ज्यादा दिक्कते पड़ोसी देशों को हैं। भारत, दक्षिण कोरिया, जापान, इंडोनेशिया, थाईलैंड आदि। ये अब भारत से थोड़ा दूर समुद्र में एक आइलैंड बना रहा है और नई साजिशे रच रहा है।

ये भी पढ़ें...कहां हो शिवराज मामा: मजदूरों का छलका दर्द, दूध के लिए बिलखते मासूम

फेदूफिनोल्हू द्वीप

जानकारी के मुताबिक, चीन अब भारत से 684 किलोमीटर दूर मालदीव के समीप एक कृत्रिम द्वीप यानी आर्टिफिशियल आइलैंड बना रहा है। इससे भारत सहित तमाम देशों को रणनीतिक तौर पर खतरा हो जाएगा।

इसी सिलसिले में इसका खुलासा हुआ है सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए। ये तस्वीरें ओपन सोर्स इंटेलीजेंस एनालिस्ट डेट्रेस्फा ने जारी की हैं।

विश्वभर में हथियारों की खरीद-बिक्री पर नजर रखने वाली इंटरनेशनल एजेंसी सीआईपीआरआई के परमाणु सूचना कार्यक्रम मे डायरेक्टर हेंस क्रिस्टेंसन ने ट्वीट कर कहा कि मालदीव के फेदूफिनोल्हू द्वीप को मालदीव की सरकार ने चीन को 4 मिलियन डॉलर यानी 30.33 करोड़ रुपए में लीज पर दिया था।



ये भी पढ़ें...आज रात आठ बजे पीएम मोदी करेंगे राष्ट्र को संबोधित

तमाम इंटरनेशनल व्यापारिक मार्ग

डायरेक्टर हेंस बताते हैं कि अब चीन ने इस द्वीप को और बढ़ा लिया है। इसपर सड़कें, इमारतें आदि बनती हुई दिख रही हैं। यह भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है. चीन ने हिंद महासागर में कई देशों को कर्ज देकर अपने जाल में फंसा रखा है।

बता दें कि हिंद महासागर में मालदीव ऐसी जगह पर स्थित है जिससे तमाम इंटरनेशनल व्यापारिक मार्ग निकलते हैं। यही देखते हुए चीन को यहां अपना फायदा दिखाई दिया। इसीलिए वह मालदीव की मदद करके अपना रास्ता तैयार करने में लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें...ऐसा होगा लॉकडाउन 4.0: मिलेगी छूट और होंगे नए नियम, हो सकता है ऐलान

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story