59 फीट लंबा कीड़ाः पेट दर्द की शिकायत पर जो हुआ डॉक्टर्स हुए हैरान

67 साल के एक शख्स को काफी समय से पेट में दर्द और पेट फूलने की शिकायत रही। जिसके बाद उसने डॉक्टर को इस बात की जानकारी दी। डॉक्टर ने उस शख्स का चेकअप कराया...

Newstrack
Published on: 25 March 2021 1:38 PM GMT
59 फीट लंबा कीड़ाः पेट दर्द की शिकायत पर जो हुआ डॉक्टर्स हुए हैरान
X
59 फीट लंबा कीड़ाः

नई दिल्ली: थाईलैंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक आदमी के प्राइवेट पार्ट से 59 फीट कीड़ा निकाला गया। ऐसा मामला देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। डॉक्टर्स को भी उम्मीद नहीं थी कि उस आदमी के पेट से इतना भारी कीड़ा निकल सकता है। आइये जानते है क्या है पूरा मामला।

पेट में दर्द का कारण

यह पूरा मामला थाईलैंड का है। जहां 67 साल के एक शख्स को काफी समय से पेट में दर्द और पेट फूलने की शिकायत रही। जिसके बाद उसने डॉक्टर को इस बात की जानकारी दी। डॉक्टर ने उस शख्स का चेकअप कराया और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी डॉक्टर ने उम्मीद नहीं की। डॉक्टर ने प्राइवेट पार्ट में 59 फीट कीड़ा (परजीवी) पाया, जिसे किसी तरह पीछे के रास्ते से निकाला गया। इस मामले को देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए।

ये भी देखिये: आमिर के बाद ये एक्टर पॉजिटिवः ऐसे फनी अंदाज में दी जानकारी

डॉक्टर्स भी हैरान

थाईलैंड के नोंगखाई प्रांत में पैरासिटिक डिजीज रिसर्च सेंटर में उन्होंने इसकी जांच कराई। जहां जांच के दौरान उस शख्स के प्राइवेट पार्ट में परजीवी पाया गया। जिसको लेकर रिसर्च सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि 18 मीटर से अधिक लंबा परजीवी पाया गया है। यह परजीवी कच्चा मांस खाने से पेट में पहुंच जाता है और यह 30 से अधिक वर्षों तक मनुष्यों में रह सकते हैं। लेकिन वर्तमान में यह काफी लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकते हैं क्योंकि इसके लिए अब बेहतर दवाएं उपलब्ध है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story