×

भारत के इलाकों पर नेपाल ने दिखाया अपना कब्जा, मनीषा कोईराला ने किया समर्थन

कालापानी और लिपुलेख को लेकर भारत और नेपाल के बीच सीमा विवाद शुरू हो गया है।  एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी इन दोनों क्षेत्रों को अपने देश के नक्शे के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए नेपाल सरकार के कदम का समर्थन किया है।पिथौरागढ़ के गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग को नेपाल के नक्शे में शामिल कर सोमवार को नया नक्शा जारी कर दिया।

suman
Published on: 20 May 2020 2:42 AM GMT
भारत के इलाकों पर नेपाल ने दिखाया अपना कब्जा, मनीषा कोईराला ने किया समर्थन
X

मुंबई : भारत और नेपाल के बीच कालापानी और लिपुलेख को लेकर सीमा विवाद शुरू हो गया है। एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने भी इन दोनों क्षेत्रों को अपने देश के नक्शे के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए नेपाल सरकार के कदम का समर्थन किया है।पिथौरागढ़ के गर्बाधार-लिपुलेख मार्ग को नेपाल के नक्शे में शामिल कर सोमवार को नया नक्शा जारी कर दिया। इसमें पिथौरागढ़ के लिपुलेख और कालापानी को अपना क्षेत्र बताते हुए नेपाल ने नई अंतरराष्ट्रीय सीमारेखा तय करने का दावा किया है। नेपाल ने सिर्फ उत्तराखंड से लगती 805 किमी सीमा में ही बदलाव किया है। लद्दाख, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के साथ ही चीन से लगती सीमा को पूर्ववत ही रखा है।

यह पढ़ें..प्रियंका के निजी सचिव और अजय कुमार लल्लू के खिलाफ FIR, लगा ये गंभीर आरोप

पाठ्यक्रम में शामिल, नेपाल सरकार को धन्यवाद

अब नेपाल मंत्रीपरिषद ने सोमवार को बैठक में नए नक्शे पर मुहर लगाते हुए कहा कि इसे पाठ्यक्रम में भी शामिल किया जाएगा। मनीष कोइराला ने सोमवार को नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली के ट्वीट का जवाब दिया, जिसमें देश के आधिकारिक नक्शे में दो विवादित क्षेत्रों को शामिल करने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने इस के लिए नेपाल सरकार को धन्यवाद भी दिया। नेपाल की मूलत: रहने वाली मनीषा कोइराला ने भारत, नेपाल और चीन का जिक्र करते हुए कहा कि वह ‘सभी तीन महान देशों’ के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हैं



यह पढ़ें...चीन से जा रही कंपनियों को UP में लाने की बड़ी तैयारी, मंत्री ने बताया प्लान

इस समय का विवाद

कालापानी करीब 35 वर्ग किलोमीटर का इलाका है और पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा है। उधर, नेपाल सरकार का दावा है कि यह इलाका उसके दारचुला जिले में आता है। 1962 में भारत-चीन के बीच युद्ध के बाद से इस इलाके पर भारत के आइटीबीपी के जवानों का कब्जा है। 1860 में पहली बार इस इलाके में जमीन का सर्वे हुआ था। 1929 में कालापानी को भारत का हिस्सा घोषित किया गया और नेपाल ने भी इसकी पुष्टि की थी। उसके बाद से विवाद शुरू हुआ।

पिछले कुछ समय से मनीषा कोइराला फिल्मों में थोड़ी एक्टिव हैं। उन्होंने राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू में काम किया था। इसके अलावा प्रस्थानम में काम किया था।

suman

suman

Next Story