×

बुकर पुरस्कार: मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को मिला पुरस्कार

फेमस बुकर पुरस्कार के इस साल के विजाताओं की घोषणा हो चुकी है। इस साल साहित्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को संयुक्त रुप से मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को दिया गया है।

Shreya
Published on: 16 Aug 2023 4:53 AM GMT (Updated on: 16 Aug 2023 4:19 AM GMT)
बुकर पुरस्कार: मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को मिला पुरस्कार
X
बुकर पुरस्कार: मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को मिला पुरस्कार

लंदन: फेमस बुकर पुरस्कार के इस साल के विजाताओं की घोषणा हो चुकी है। इस साल साहित्य के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को संयुक्त रुप से मार्गरेट एटवुड और बर्नरडाइन एवरिस्टो को दिया गया है। बता दें कि लगभग 30 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि इस पुरस्कार से संयुक्त रुप से दो लोगों को नवाजा गया हो।

यह भी पढ़ें: लगी भयंकर आग: कई लोगों के फंसे होने की आशंका, दमकल की कई गाडियां मौके पर

पहली बार अश्वेत ब्रिटिश महिला को मिला पुरस्कार-

पहली बार ये पुरस्कार ये किसी अश्वेत ब्रिटिश महिला लेखिका को मिला है। एनरिस्टो को उनके उपन्यास गर्ल, वूमेनस अदर (Girl, Women, Other) के लिए ये पुरस्कार दिया गया है। वहीं एटवुड को उनके उपन्यास दि हैंडमेड्स टेल (The Handmaid's Tale) के लिए ये पुरस्कार मिला है।

पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका बनीं एटवुड-

इसके साथ ही 79 वर्षीय एटवुड ये पुरस्कार जीतने वाली सबसे बुजुर्ग लेखिका बन गई हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2000 में ये पुरस्कार जीता था। उस वक्त उन्हें 'दि ब्लाइंड असेसिन' (The Blind Assasin) के लिए बुकर पुरस्कार दिया गया था। दो बार बुकर पुरस्कार जीतने वाली वो दूसरी और कुल मिलाकर चौथी लेखिका हैं।

यह भी पढ़ें: BJP के नए अध्यक्ष को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा खुलासा

Shreya

Shreya

Next Story