×

मुसीबत बनी महिला! खूबसूरती पर मत जाइए, कट्टरपंथियों के लिए काल है...

 सऊदी अरब में कई कट्टरपंथियों के माथे पर एक हाईहील पहने महिला ने शिकन पैदा कर दी है। रियाद शॉपिंग मॉल के बाहर टाईट ओरंज टॉप और ट्रॉजर पहने महिला ने लोगों को परेशान कर दिया है। इन लोगों के परेशानी की वजह महिला के वेस्‍टर्न स्‍टाइल की ड्रेस और इस्‍लाम की पहचान अबाया का न पहनना है।

Vidushi Mishra
Published on: 30 April 2023 4:42 PM GMT
मुसीबत बनी महिला! खूबसूरती पर मत जाइए, कट्टरपंथियों के लिए काल है...
X

नई दिल्ली : सऊदी अरब में कई कट्टरपंथियों के माथे पर एक हाईहील पहने महिला ने शिकन पैदा कर दी है। रियाद शॉपिंग मॉल के बाहर टाईट ओरंज टॉप और ट्रॉजर पहने महिला ने लोगों को परेशान कर दिया है। इन लोगों के परेशानी की वजह महिला के वेस्‍टर्न स्‍टाइल की ड्रेस और इस्‍लाम की पहचान अबाया का न पहनना है।

बता दें कि इस महिला का नाम मशेल अल जालोद है। ये 33 वर्ष की हैं। इसके साथ रियाद में मशेल के लुक को देखकर सिर्फ पुरूष ही भौचक्का नहीं होते बल्कि भौचक्का होने में युवा महिलाएं भी शामिल थीं।

यह भी देखें... कानपुर और मथुरा में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, दर्जन भर यात्री घायल

अपनी इच्‍छा से जीना चाहती मशेल

मशेल ह्यूमन रिसोर्स स्‍पेशलिस्‍ट हैं और इस्लाम की पहचान अबाया समेत ऐसे कपड़ों के सख्‍त खिलाफ हैं जो उन्‍हें मनचाहा जीवन जीने में बाधा बनते हैं। इसकी वजह से कट्टरपंथियों की भौहें चढ़ गई हैं।

mashael

मशेल अल जालोद सऊदी महिला की नई पहचान बन रही हैं। जिस समय वो मॉल से बाहर निकली तो हर किसी का ध्‍यान उनकी तरफ अपने आप ही खींचा चला गया। वहीं एक महिला ने उन्‍हें रोककर यह भी पूछ लिया कि क्‍या वह मॉडल हैं। महिला के इस सवाल पर मशेल ने जवाब दिया कि वह मॉडल नहीं बल्कि एक आम सऊदी महिला हैं जो अपनी इच्‍छा से जीना चाहती हैं।



यह भी देखें... राजस्थान के लोगों को निजी क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण देगी राज्य सरकार

इस्लामी ड्रेस अबाया को कह विदा दिया

मशेल ने इस्लामी ड्रेस अबाया को कुछ माह पहले ही विदा कह दिया था। बता दें कि सऊदी महिलाओं को नई पहचान देने वालों में मशेल अकेले नहीं हैं बल्कि कुछ और भी इसमें शामिल हैं। मशेल के मनहेल अल ओटेबी भी एक हैं। वह बीते चार माह से सउदी की सड़कों पर बिना अबाया के घूम रही हैं।



उनका भी कहना है कि वह खुलकर जीना चाहती हैं। वह ऐसा जीवन चाहती हैं जिसमें बंदिशें न हों। उनका कहना है उन्‍हें जबरदस्‍ती कोई भी कुछ पहनने के लिए राजी नहीं कर सकता है।

अबाया पहनना है जरूरी

अबाया पहनना है जरूरी

सऊदी अरब में रह रही गैर-मुस्लिम महिलाओं के लिए अबाया पहनना जरूरी है। सउदी अरब में इसको लेकर सख्‍त कानून भी है। मशेल के अनुसार, इन नियमों की ही वजह से उन्‍हें जुलाई में एक मॉल के अंदर जाने से रोक दिया गया था। इसको लेकर उन्‍होंने एक वीडियो भी ट्विट किया था।

उन्‍होंने मॉल के गेट पर खड़े गार्ड को वह वीडियो भी दिखाया जिसमें क्राउन प्रिंस ने कहा था कि महिलाओं को सभ्‍य कपड़े पहने की इजाजत है। इसमें अबाया का पहनना जरूरी नहीं है। इसके जवाब में शॉपिंग मॉल की तरफ से ट्विट कर कहा गया है वह उन्‍हें एंट्री की इजाजत नहीं दे सकते हैं।

यह भी देखें... कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया ने किया आज़म खान का समर्थन

mashael

इतना ही नहीं सऊदी के राजपरिवार ने भी एक ट्विट कर मशेल की निंदा की थी। मशेल को इसी तरह से एक रियाद की सुपर मार्केट में भी एंट्री करने से रोक दिया गया था। इतना ही नहीं यहां पर उन्‍हें पुलिस के हवाले करने तक की धमकी दी गई थी।

मशेल जमकर निकालती भड़ास

मशेल सऊदी के उन दकिनानूसी नियमों के खिलाफ जमकर भड़ास भी निकालती हैं। उनका कहना है कि सऊदी में निकी मिनाज को सिर-आंखों पर बिठाया जाता है जो अपनी बीकनी इमेज के लिए और अपने अंग प्रदर्शनों के लिए जानी जाती है। वहीं उन्‍हें जबरन अबाया पहनकर पूरी तरह से कवर होकर रहने के लिए मजबूर किया जाता है।

यह भी देखें... राजस्थान: डैम का पानी छोड़े जाने से रोड ब्लॉक, कल से स्कूल में फंसे 350 बच्चे और 50 शिक्षक

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story