×

कोरोना से अमेरिका में तबाही, चारों तरफ से बिछीं लाशें, वायरस से 75 हजार की मौत

चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले हुआ है। इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। यहां पर कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा।

Shreya
Published on: 8 May 2020 4:32 AM GMT
कोरोना से अमेरिका में तबाही, चारों तरफ से बिछीं लाशें, वायरस से 75 हजार की मौत
X

वॉशिंगटन: चीन से फैले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले हुआ है। इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। यहां पर COVID- 19 का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा। अमेरिका में अब तक जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से 75 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी है। बीते 24 घंटे में यहां करीब 2500 लोगों की जान जा चुकी है। ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस: दुनिया में मची तबाही, आने वाली है सबसे बड़ी आर्थिक मंदी

पिछले 24 घंटे में करीब 2 हजार 448 मौतें

जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, गुरुवार तक अमेरिका में करीब 2 हजार 448 लोगों की जानें गई हैं। जिसके बाद यहां पर मृतकों की संख्या ने 75 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। अब ये संख्या 75, 543 तक जा पहुंची है। वहीं इस जानलेवा से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 12 लाख 50 हजार से अधिक हो गई है।

दुनिया भर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका

गौरतलब है कि पूरी दुनिया इस वैश्विक महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में अब तक करीब 38 लाख 22 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 2 लाख 65 हजार से ज्यादा जा पहुंची है। जबकि 13 लाख 2 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद हादसा: ट्रेन ने मजदूरों की ऐसे रोक दी सांसे, मंजर देख कांप जाएगी रूह

आर्थिक गतिविधियां शुरु करने पर जोर

दुनियाभर में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है, यहां पर महामारी अपने चरम पर है। यहां लगातार संक्रमितों की संख्या तो बढ़ ही रही है, साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि अब अमेरिका लॉकडाउन में ढील देकर आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने पर जोर दे रहा है।

भारत में संक्रमितों की संख्या 56 हजार पार

वहीं अगर भारत में कोरोना वायरस की बात की जाए तो देश में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा 56 हजार पार कर चुका है। इनमें 36 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं। वहीं इस महामारी से अब तक 1783 लोगों की मौत हो चुकी हैं, जबकि 17257 लोग रिकवर हो अपने घरों को वापस लौट चुके हैं।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर 17 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story