×

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में ‘नवोन्मेषी विचार’ वाला भित्ति चित्र अनावृत

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के परिसर की दीवार पर एक ऐसा नवोन्मेषी भित्ति चित्र बनाया गया है जिसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, पर्यावरण को सुरक्षित बनाने वाले रोजगार, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) शताब्दी वर्ष समारोह और नासा के ऐसे दस्तावेजों का उल्लेख है

Anoop Ojha
Published on: 10 April 2019 4:18 PM GMT
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में ‘नवोन्मेषी विचार’ वाला भित्ति चित्र अनावृत
X

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के परिसर की दीवार पर एक ऐसा नवोन्मेषी भित्ति चित्र बनाया गया है जिसमें महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, पर्यावरण को सुरक्षित बनाने वाले रोजगार, अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) शताब्दी वर्ष समारोह और नासा के ऐसे दस्तावेजों का उल्लेख है जिनमें भारत के विश्व को हराभरा बनाने के प्रयासों की बात कही गई है।

यह भी पढ़ें.....संयुक्त राष्ट्र परिषद में जैश-ए-मोहम्मद को ब्लैक लिस्ट करने का प्रस्ताव

इस भित्ति चित्र को पुर्तगाली मूल के फ्रांसिसी कलाकार विक्टर ऐश ने बनाया है। यह भित्ति चित्र आईएलओ और गैर लाभकारी संगठन ‘स्ट्रीट आर्ट फॉर मैनकाइंड’ के साथ मिलकर बनाया है। इसका अनावरण मंगलवार को किया गया।

इस भित्ति चित्र में अंतरिक्ष में तैर रहे अंतरिक्षयात्री के हेलमेट पर हरित भारत को दिखाया गया है। वहीं अंतरिक्षयात्री के बाएं हाथ के स्पेससूट पर महात्मा गांधी का चित्र है, जिस पर 150 लिखा हुआ है। वहीं उसके दाहिने हाथ पर आईएलओ का लोगो और ‘‘100' लिखा हुआ है।

यह भी पढ़ें.....आतंकवादी संगठनों को संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों से बचा रहा है चीन: अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत सैय्यद अकबरुद्दीन ने कहा कि आईएलओ ने भारत के स्थायी मिशन के साथ वैश्विक चिंताओं के प्रति विश्व को जागरूक करने का काम किया है। इससे ऐसे रोजगार का प्रचार होता है जो पर्यावरण के लिए बेहतर हैं। इस तरह के रोजगार को ‘ग्रीन जॉब’ कहा जाता है। इस भित्ति चित्र में भारत को लेकर नासा की रिपोर्ट और महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती शामिल है।

उन्होंने कहा कि ऐसा दुर्लभ ही होता है कि जब कई सारे विषयों को एक साथ लाया जाए। भित्ति चित्र का अनावरण आईएलओ के महानिदेशक गाय राइडर और संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष दूतों की उपस्थिति में हुआ।

यह भी पढ़ें.....संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने लीबिया में युद्ध तुरंत रोकने की अपील की

इस भित्ति चित्र में अंतरिक्ष यात्री यह देखता है कि विश्व 20 साल पहले की अपेक्षा अभी ज्यादा हरा-भरा है और भारत का इसमें बड़ा योगदान है। यह आंकड़ा नासा के उपग्रहों के हालिया दस्तावेजों से मिला है। नासा के हाल ही के एक अध्ययन में बताया गया था कि भारत और चीन पर्यावरण को हरा-भरा रखने में अहम योगदान दे रहे हैं।

(भाषा)

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story