×

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने लीबिया में युद्ध तुरंत रोकने की अपील की

गुतारेस की इस अपील से ठीक पहले कमांडर खलीफा हफ्तार के बलों ने राजधानी त्रिपोली से पूर्व में स्थित मितिगा हवाईअड्डे पर हवाई हमले किए थे।

SK Gautam
Published on: 9 April 2019 5:01 AM GMT
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस  ने लीबिया में युद्ध तुरंत रोकने की अपील की
X

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने त्रिपोली के पास बढ़ती सैन्य गतिविधियों की सोमवार को कड़ी आलोचना की और लीबिया में युद्ध तुरंत बंद करने को कहा।

गौरतलब है कि गुतारेस की इस अपील से ठीक पहले कमांडर खलीफा हफ्तार के बलों ने राजधानी त्रिपोली से पूर्व में स्थित मितिगा हवाईअड्डे पर हवाई हमले किए थे।

ये भी देखें:अमिताभ ने खरीदी देश की सबसे महंगी MPV कार, कीमत भी जान लीजिए

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी बयान के अनुसार, गुतारेस ने ‘‘तनाव को कम करने और चौतरफा संघर्ष की शुरुआत से बचने के लिए सभी सैन्य अभियानों को तत्काल रोकने का अनुरोध किया है।’’

उन्होंने सैन्य अभियानों और त्रिपोली के भीतर तथा आसपास जारी युद्ध, मितिगा हवाईअड्डे पर लीबियन नेशनल आर्मी के हवाई हमले की कड़ी आलोचना की।

(एएफपी)

SK Gautam

SK Gautam

Next Story