×

मुस्लिम स्कूल का खौफनाक सच! गंदा काम 100 छात्रों से, दरिंदगी की हदें पार

मुस्लिम स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक इस्लामिक स्कूल से 500 लोगों को बचाया है। इस स्कूल में ज्यादातर नाबालिग बच्चे हैं। इस्लामिक स्कूल का ये मामला नाइजीरिया के कडुना का है।

Vidushi Mishra
Published on: 17 Jun 2023 9:27 AM GMT
मुस्लिम स्कूल का खौफनाक सच! गंदा काम 100 छात्रों से, दरिंदगी की हदें पार
X

नई दिल्ली : मुस्लिम स्कूल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक इस्लामिक स्कूल से 500 लोगों को बचाया है। इस स्कूल में ज्यादातर नाबालिग बच्चे हैं। इस्लामिक स्कूल का ये मामला नाइजीरिया के कडुना का है। पूरी घटना की जानकारी देते हुए कडुना के पुलिस अधिकारी का कहना है कि स्कूल में बंधक बनाए गए लोगों में 100 छात्र जंजीरों से बांधकर रखे गए थे। बंधक बनाकर रखे गए छात्रों ने कहा कि स्कूल का स्टाफ उनके साथ रेप करता था।

यह भी देखें... कश्मीर से बड़ी खबर: सेना पर गोलाबारी करने वाले 3 आतंकियों का हुआ ये हाल

दरिंदगी की सारी हदें पार

मीडिया रिपोर्ट के अऩुसार, नाइजीरिया की पुलिस ने बताया है कि बंधक बनाए गए लोगों के साथ यौन दुर्व्यवहार किया गया। छुड़ाए गए लोगों में जंजीरों से बंधे 5 साल तक के बच्चे भी शामिल हैं।

Muslim school 2

कुरान की शिक्षा देने के नाम पर रखा गया

घटना की जानकारी देते हुए कडुना के पुलिस प्रवक्ता याकुबू सबो ने कहा कि लोगों को यहां कुरान की शिक्षा देने के नाम पर रखा गया था। इस्लामिक स्कूल करीब एक दशक से चल रहा था।

पैरेंट्स को लगता था कि वे बच्चों को सुधारने और कुरान की शिक्षा देने के लिए यहां भेज रहे हैं। कई लोगों से ड्रग और बीमारियों से छुटकारा दिलाने का वादा भी किया गया था।

Muslim school 3

आठ संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

इसके साथ ही कडुना के पुलिस प्रमुख अली जंगा ने बताया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने इमारत में संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दी थी। इसके बाद यहां छापा मारा गया। पुलिस प्रमुख ने घटनास्थल को हाउस ऑफ टॉर्चर करार दिया।

यह भी देखें... लता का ये राज कोई नहीं जानता होगा, बहन ने बताया तो दंग रह गए सभी

बता दें कि स्कूल के टीचर्स सहित आठ संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि रेस्क्यू किए गए कई लोग घायल थे, जबकि उनमें से कई भूखे भी थे। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें सालों से यहां रखा गया था और बाहर जाने की आजादी नहीं थी।

Muslim school 4

मीडिया को जानकारी देते हुए एक युवक ने बताया कि 3 महीने से उनके पैरों में जंजीर बंधे थे। अगर कोई व्यक्ति यहां से भागने की कोशिश करता, तो स्कूल में उसे सीलिंग फैन से लटका दिया गया था।

इस तरह की बर्बरता स्कूल के छात्रों के साथ बरती जा रही, जहां लोग सालों से बंधक बनाए हुए थे, और रेप का भी शिकार हो रहे थे।

Muslim school

यह भी देखें... कश्मीर से बड़ी खबर: सेना पर गोलाबारी करने वाले 3 आतंकियों का हुआ ये हाल

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story