×

दहल उठी दुनिया: 50 लोगों की दर्दनाक मौत, सभी समा गए धरती में

म्यांमार में बड़ा भयानक हादसा हो गया है। म्यांमार की जेड खदान में भूस्खलन हो गया। इस भीषण दर्दनाक हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई। हालांकि भूस्खलन का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है।

Newstrack
Published on: 2 July 2020 7:05 AM GMT
दहल उठी दुनिया: 50 लोगों की दर्दनाक मौत, सभी समा गए धरती में
X

नई दिल्ली। म्यांमार में बड़ा भयानक हादसा हो गया है। म्यांमार की जेड खदान में भूस्खलन हो गया। इस भीषण दर्दनाक हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई। हालांकि भूस्खलन का कारण भारी बारिश बताया जा रहा है। इसके साथ ही इस हादसे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। म्यांमार के अग्निशमन विभाग और सूचना मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने पूरे हादसे की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें... मौतों से दहला शहर: अलग-अलग घटनाओं ने 4 लोगों की गई जान, फैली दहशत

बारिश के कारण भूस्खलन

म्यांमार के काचिन राज्य के जेड-समृद्ध हापाकांत इलाके में खनिक जेड पत्थर को इकट्ठा कर रहे थे। इस बीच भारी बारिश के कारण भूस्खलन हो गया और काम कर रहे ये मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अग्निशमन विभाग ने अपने फेसबुक पोस्ट में इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें...मासूम बच्ची को युवक ने जिंदा जलाया, छेड़खानी का विरोध करने पर दी ऐसी मौत

50 शवों को बाहर निकाला गया

इस फेसबुक पोस्ट में कहा गया है कि अभी तक 50 शवों को बाहर निकाला गया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि, इस पूरे इलाके का रखरखाव ठीक प्रकार से नहीं किए जाने के कारण यहां बारिश के दौरान भूस्खलन होता रहता है। जिसके चलते इस लापरवाही में इतने मजदूरों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें...LAC पर तनाव: भारत-चीन में इस बात पर सहमति, अब ऐसे रखेंगे एक दूसरे पर नजर

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story