×

आसमान में दिखा एलियन, पता चली हकीकत तो रह गए हैरान

बहुत समय से एलियन को लेकर बहुत सी अजीब-अजीब खबरें सामने आती हैं। लेकिन आज तक ये दावा नहीं हो पाया है कि ऐसा कुछ सच है।

Roshni Khan
Published on: 16 July 2023 10:40 AM GMT
आसमान में दिखा एलियन, पता चली हकीकत तो रह गए हैरान
X

नई दिल्ली: बहुत समय से एलियन को लेकर बहुत सी अजीब-अजीब खबरें सामने आती हैं। लेकिन आज तक ये दावा नहीं हो पाया है कि ऐसा कुछ सच है। बहुत सी ऐसी खबरें सामने आई है जिसमें असमान में उड़न तश्तरियों को उड़ता हुआ दिखाई दिया है। ऐसी ही एक खबर अमेरिका के उत्तर कैरोलिना से आ रही है। जहां लोगों ने कुछ ऐसी ही अजीब चीजें देखी हैं। विलियम गाय नाम के एक व्यक्ति ने समुद्र के बीच आसमान में तैरती 14 अज्ञात रोशनी देखी, जिसके बाद उसने घटना का वीडियो भी बनाया।

ये भी देखें:मुर्दा लोगों के खुले एकाउंट: बैंक में हजारों खाते ऐसे ही, घोटाले का अब हुआ खुलासा

आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी

वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, 'देखो आसमान में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है'। इसके कुछ देर बाद ही वह आगे कहते हैं, 'क्या कोई बता सकता है वो आसमान में क्या है। हम समुद्र के बीच एक नाव पर हैं। यहां आस-पास कुछ भी नहीं है, न ही कोई जमीन का टुकड़ा और न ही कुछ और।

नाव पर सवार बाकी लोगों को भी कहते सुना जा सकता है, 'इस तरह की घटनाएं सिर्फ टीवी पर ही देखने को मिलती हैं'। उत्तरी कैरोलिना के तट पर फिल्माए गए इस वीडियो को विलियम ने लगभग एक हफ्ते पहले यू-ट्यूब पर अपलोड किया था। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं।

ये भी देखें:फेस्टिव सीजन पर प्लान करें ट्रिप और मनाए इस खूबसूरत जगह पर जश्न

प्रतीकात्मक तस्वीर

वैसे उड़न तश्तरी के वजूद पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं, लेकिन अभी पिछले हफ्ते ही उड़न तश्तरियों के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसके बाद अमेरिकी नेवी ने माना था कि वह वीडियो असली था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story