TRENDING TAGS :
नेपाल में हुआ भीषण हादसा: 11 लोगों की मौत, 25 घायल
नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा तब हुआ तब बस में यात्री सवार थे। घटना में 11 यात्रियों की मौत हो गई।
काठमांडू: नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यह हादसा तब हुआ तब बस में यात्री सवार थे। घटना में 11 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि बहुत से लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
ये भी देखें:2020 तक 20 फीसदी भारतीय होंगे मानसिक बीमारियों का शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक, हेलम्बू यातायात की बस भोट सिया से काठमांडू जा रही थी। बस बेरोक होकर पलट गई। जिसमें 11 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।
ये भी देखें:प्राकृतिक आपदा के बीच भाजपा और जदयू के नेताओं में जुबानी जंग की बाढ़
ऐसा बताया जा रहा है कि बस में 50 से अधिक यात्री थे। डीएसपी माधव काफले के मुताबिक, मृतकों और घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बचाव कार्य में सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं। एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य किया जा रहा है।