TRENDING TAGS :
नेपाल: अवैध नेटवर्किंग का धंधा चलाने के आरोप में 12 भारतीय गिरफ्तार
सभी 12 आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्हें काठमांडू के एक होटल से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उस समय लगभग 300 नेपालियों के लिए अवैध नेटवर्किंग का व्यवसाय चलाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।
काठमांडू: हिमालयी देश नेपाल में कथित तौर पर अवैध नेटवर्किंग का धंधा चलाने और कई लोगों को ठगने के आरोप में 12 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मीडिया की खबरों में यह बताया गया है।
ये भी देंखे:लोकसभा चुनाव: 2 बजे तक 39.74 फीसदी मतदान
हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, सभी 12 आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जिन्हें काठमांडू के एक होटल से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उस समय लगभग 300 नेपालियों के लिए अवैध नेटवर्किंग का व्यवसाय चलाने के उद्देश्य से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था।
इस नेटवर्किंग कारोबार के तहत पैसा बिना किसी वैध चैनल के विदेशों में भेजा जाता था। नेपाल रास्ट्र बैंक ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया।
ये भी देंखे:झारखंड में विस्फोट में तीन की मौत और दो गंभीर रूप से घायल
मेट्रोपॉलिटन क्राइम रेंज ने कहा कि सभी संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने पहले ही कंपनी के नाम पर कई नेपालियों को ठगा है।
(भाषा)