×

चीन ने नेपाल को भारत के खिलाफ उकसाया! देश को बर्बादी की तरफ ले जा रहे ओली

नेपाल के विशेषज्ञों और पत्रकारों ने रविवार को पीएम केपी ओली के भारत के खिलाफ उठाये गए कदमों की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि देश के नेतृत्व में मतभेद और राष्ट्रवाद के नाम पर 'सस्ती लोकप्रियता' हासिल के लिए उन्होंने ये प्रयास नेपाल को बर्बादी की ओर धकेल सकते हैं।

Shivani Awasthi
Published on: 15 Jun 2020 3:55 AM GMT
चीन ने नेपाल को भारत के खिलाफ उकसाया! देश को बर्बादी की तरफ ले जा रहे ओली
X

नई दिल्ली:भारत-नेपाल के बढ़ते विववाद पर नेपाली मीडिया ने प्रधानमंत्री केपी ओली के फैसलों पर सवाल उठाते हुए हिदायत दी कि वे देश को बर्बादी की ओर ले जा रहे हैं। दरअसल, नेपाल के विशेषज्ञों और पत्रकारों ने रविवार को पीएम केपी ओली के भारत के खिलाफ उठाये गए कदमों की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि देश के नेतृत्व में मतभेद और राष्ट्रवाद के नाम पर 'सस्ती लोकप्रियता' हासिल के लिए उन्होंने ये प्रयास नेपाल को बर्बादी की ओर धकेल सकते हैं।

भारत-नेपाल विवाद सुलझाने की दी सलाह:

बता दें कि हाल ही में भारत के क्षेत्रों को नेपाल ने अपने नक्शे में शामिल कर इसे संसद से मंजूरी दिला दी है। संसद में पास हुए इस नए नक्शे में भारत के तीनों हिस्से कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को शामिल किया गया है। नेपाल में 275 सदस्यों वाली संसद में इस विवादित बिल के पक्ष में 258 वोट पड़े है, सिर्फ 17 वोट ही विपक्ष के पड़े हैं।

ये भी पढ़ें- नेपाल विवाद सुलझाने में, इस सीएम की हो सकती है बड़ी भूमिका

विवादित नक़्शे को भारत ने किया अस्वीकार्य

हालाँकि भारत ने इस विवादित नक़्शे को अमान्य और ऐतिहासिक तथ्यों पर आधारित न मानते हुए इसे अस्वीकार्य कर दिया। दोनों देशों के बीच इसी मसले पर विवाद और बढ़ गया। वहीं इन दिनों भारत-नेपाल बॉर्डर पर भी कई तरह के विपरीत मामले सामने आ रहे है। इन्ही सब को लेकर नेपाल के एक्सपर्ट्स ने पीएम ओली को सलाह दी कि नेपाल-भारत के बीच सीमा विवाद के स्थायी समाधान के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत बेहद जरुरी है।

ये भी पढ़ें- भारत ने बताई नेपाल के दावों की हकीकत, विवादित नक्शे पर कही ये बात

भारत-नेपाल विवाद में चीन की भूमिका:

आरोप लग रहे हैं कि भारत के खिलाफ पीएम केपी ओली के कदम चीन की सह पर उठाये गए। कहा गया कि अगर चीन के प्रभाव में आकर पीएम ओली नेपाल को भारत के खिलाफ खड़ा कर रहे हैं तो ये दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story