×

PM ओली ने भगवान राम और अयोध्या पर दिया ऐसा बयान, नेपाल को देनी पड़ी सफाई

नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के बयान के बाद नेपाल के पीएम  ने सफाई दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने सोमवार को कहा था कि राम की अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है। 

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 14 July 2020 3:54 PM GMT
PM ओली ने भगवान राम और अयोध्या पर दिया ऐसा बयान, नेपाल को देनी पड़ी सफाई
X

नई दिल्ली : नेपाल के प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली के बयान के बाद नेपाल के पीएम ने सफाई दी है। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने सोमवार को कहा था कि राम की अयोध्या भारत में नहीं बल्कि नेपाल में है। ओली ने भारत पर सांस्कृतिक तथ्यों का अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि जनकपुर की जिस सीता की शादी राम से हुई वो राम भारत के राजकुमार नहीं बल्कि नेपाल के थे।

यह पढ़ें...BJP विधायक का बड़ा आरोप, कहा- सरकारी अस्पताल में कोरोना मरीजों के साथ हो रहा पशु जैसा व्यवहार

नेपाल के है श्रीराम

नेपाली पीएम ने कहा था, ''हमारी सांस्कृतिक पहचान को दबा दिया गया। हमारी सीता की शादी भारतीय राजकुमार राम से हुई थी। वो सीता भारत के राजकुमार को नहीं बल्कि अयोध्या के राजकुमार को सौंपा था। अयोध्या बीरगंज से थोड़ा पश्चिम का गांव है। भारत की अयोध्या को लेकर विवाद है लेकिन हमारी अयोध्या को लेकर कोई विवाद नहीं है।

विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, नेपाली भाषा में रामायण लिखने वाले कवि भानुभक्त आचार्य के 207वें जयंती समारोह में पीएम ओली की टिप्पणी को लेकर ये विवाद गहरा रहा हैं। इस संबंध में नेपाल का विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ओली की टिप्पणी किसी भी तरह से राजनीतिक नहीं है और किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई उद्देश्य नहीं था।

इस आधार पर दिया बान

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा, श्रीराम और उनसे जुड़ी हुईं जगहों के बारे में पौराणिक कहानियां मिलती हैं। पीएम सिर्फ रामायण से जुड़ीं सांस्कृतिक जगहों के बारे में स्टडी और शोध कराने की जरूरत पर जोर दे रहे थे। वह श्रीराम, रामायण और इस समृद्ध सभ्यता के बारे में तथ्य जुटाने की बात कर रहे थे। उनकी टिप्पणी का मकसद अयोध्या या उसके सांस्कृतिक महत्व को कम करना नहीं था।

ओली ने कहा- टेलीफोन या मोबाइल नहीं था

नेपाल में हर साल विवाह पंचमी पर जनकपुर तक जुलूस निकाला जाता है। नेपाल के प्रधानमंत्री और भारत ने मई 2018 में रामायण सर्किट का उद्घाटन किया था जिसके तहत जनकपुर-अयोध्या पैसेंजर बस सर्विस भी शुरू की गई। इससे दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध की मजबूत बनाना था।

बता दें कि ओली ने दावा किया था कि प्रसिद्ध हिन्दू महाकाव्य रामायण में जिस 'अयोध्या' का वर्णन है, वो नेपाल के बीरगंज के पास एक गांव है। वहीं भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम भारत के नहीं, बल्कि नेपाल के राजकुमार थे।' पीएम ओली ने कहा कि उस समय कोई टेलीफोन या मोबाइल नहीं था। पहले की शादियां पास-पास ही होती थीं। इसलिए भारत में जिस अयोध्या की बात हो रही है, उतनी दूर से शादी करने कोई नहीं जा सकता है।

यह पढ़ें...कांग्रेस में युवा बनाम ओल्ड की जंग के आसार, जितिन के बाद प्रिया का सचिन को समर्थन

दोनों देशों के रिश्ते बिगाड़ना

ओली के इस बयान को लेकर अयोध्या के साधु संतों समेत तमाम नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी। नेपाल के प्रधानमंत्री ओली अयोध्या पर अपने बयान को लेकर अपने देश के भीतर ही घिर गए थे। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबू राम भट्टाराई ने ओली के बयान पर तंज कसा। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, "आदि-कवि ओली द्वारा रचित कलियुग की नई रामायण सुनिए, सीधे बैकुंठ धाम का यात्रा करिए। इस तरह का बयान देकर लगता है कि पीएम ओली भारत और नेपाल के रिश्ते और बिगाड़ना चाहते हैं।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story