×

New York Diwali Holiday: अब विदेश में दिवाली की धूम, न्यूयॉर्क के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

New York Diwali Holiday: दुनिया की सबसे मिश्रित आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क के स्कूलों में अब दिवाली की छुट्टी रहा करेगी। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने घोषणा की

Neel Mani Lal
Published on: 27 Jun 2023 3:37 AM GMT
New York Diwali Holiday: अब विदेश में दिवाली की धूम, न्यूयॉर्क के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
X
New York Diwali Holiday (Social Media)
New York Diwali Holiday: दुनिया की सबसे मिश्रित आबादी वाले शहर न्यूयॉर्क के स्कूलों में अब दिवाली की छुट्टी रहा करेगी। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने घोषणा की है कि इस मेगा शहर के दक्षिण एशियाई और इंडो-कैरिबियन समुदाय की ग्रोथ को मान्यता देने के लिए शहर के सार्वजनिक स्कूल की छुट्टियों की सूची में दिवाली के त्योहार को शामिल करेगा। हालाँकि, इस वर्ष दिवाली रविवार 12 नवंबर को पड़ रही है - जिसका मतलब है कि 2023-2024 का स्कूल कैलेंडर नए परिवर्तन से प्रभावित नहीं होगा।

दो लाख मनाते हैं दिवाली

शहर के अधिकारियों का कहना है कि न्यूयॉर्क शहर के 200,000 निवासी दिवाली मनाते हैं। यहां जो हिंदू, सिख, जैन और कुछ बौद्धों द्वारा ये त्योहार मनाया जाता है। मेयर एरिक एडम्स के मुताबिक, यह एक ऐसा शहर है जो लगातार बदल रहा है, लगातार दुनिया भर के समुदायों का स्वागत कर रहा है। एडम्स ने कहा कि दिवाली छात्रों के लिए एक दिन की छुट्टी के रूप में "रोश हशाना" और चंद्र नव वर्ष जैसे समारोहों में शामिल होगी। उन्होंने कहा - हमारे स्कूल कैलेंडर को ज़मीनी स्तर पर नई वास्तविकता को प्रतिबिंबित करना चाहिए।

गवर्नर और विधेयक

नई छुट्टी आधिकारिक हो जाएगी यदि डेमोक्रेट गवर्नर कैथी होचुल, इस महीने की शुरुआत में न्यूयॉर्क राज्य विधायिका द्वारा पारित एक विधेयक पर हस्ताक्षर करते हैं तो दिवाली को न्यूयॉर्क शहर में सार्वजनिक स्कूल की छुट्टी मिल जाएगी।

एडम्स ने 2021 में मेयर के लिए चुनाव लड़ते समय स्कूल में दिवाली की छुट्टी करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि होचुल विधेयक पर हस्ताक्षर कर देंगे। गवर्नर के कार्यालय ने कहा कि होचुल, जिन्होंने पिछली बार दिवाली समारोह की मेजबानी की थी, 2023 में विधायिका द्वारा पारित सभी बिलों की समीक्षा कर रहे हैं।

अमेरिकी प्रतिनिधि ग्रेस मेंग, एक डेमोक्रेट जो न्यूयॉर्क शहर के क्वींस क्षेत्र के कुछ हिस्सों का प्रतिनिधित्व करती हैं, ने पिछले महीने दिवाली को फेडरल अवकाश बनाने के लिए कानून पेश किया था।

- न्यूयॉर्क मेट्रोपॉलिटन एरिया में 2 करोड़ 36 लाख लोग रहते हैं।
- न्यूयॉर्क में 800 भाषाएं बोली जाती हैं।
- न्यूयॉर्क सिटी में 36 फीसदी लोग विदेशी मूल के हैं।

Neel Mani Lal

Neel Mani Lal

Next Story