×

विदेशियों पर हमला: ताबड़तोड़ फायरिंग में 8 की मौत, देश मे मचा हड़कंप

नाइजर में अंतराष्ट्रीय सहायता संगठन के लिए काम करने वाले फ्रांसीसी समुह के 6 लोगों की हत्या कर दी गयी। उनके साथ एक स्थानीय गाइड और ड्राइवर भी था।

Shivani
Published on: 10 Aug 2020 3:37 AM GMT
विदेशियों पर हमला: ताबड़तोड़ फायरिंग में 8 की मौत, देश मे मचा हड़कंप
X
Niger attack

नई दिल्ली: पश्चिम अफ्रीका के नाइजर में बड़ा हमला हुआ है। यहां बंदूकधारियों ने बीच राह गोलियां तड़तड़ाई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गईं । मरने वालों में 6 फ्रांसीसी नागरिक भी शामिल हैं, जो एक अंतराष्ट्रीय सहायता समूह के लिए काम करते थे।

नाइजर में 6 फ्रांसीसी नागरिकों समेत 8 कई मौत

दरअसल, नाइजर में अंतराष्ट्रीय सहायता संगठन के लिए काम करने वाले फ्रांसीसी समुह के 6 लोगों की हत्या कर दी गयी। फ्रांसीसी नागरिक राजधानी नियामे के दक्षिण-पूर्व में स्थित जिराफ रिजर्व पार्क देखने गए थे। उनके साथ एक स्थानीय गाइड और ड्राइवर भी था।

ये भी पढ़ें : पायलट खेमे की वापसी के दरवाजे बंद हो, विधायक दल की बैठक में उठी ये मांग

जिराफ पार्क देखने पहुंचे फ्रांसीसी नागरिकों पर बंदूकधारियों ने किया हमला

मोटरसाइकिल से कुछ बंदूकधारी वहां पहुंचे और गोलियां चलाना शुरू कर दी। तिलाबेरी इलाके के गवर्नर तिडजानी इब्राहिम ने इस बात की जानकारी दी है।

फ्रांसीसियों की गाड़ी तक जलाई

हमले के बाद हड़कंप मच गया। हमले के बाद मृतकों के शव सड़क पर पड़े हुए थे। जिस गाड़ी से वो लोग जिराफ पार्क देखने पहुंचे थे, उसे भी हमलावरों ने जला दिया।

Niger attack

अंतराष्ट्रीय सहायता समूह के लिए काम करते थे फैन्स नागरिक

पहले अधिकारियों ने मरने वालों को पर्यटक बताया। हालांकि बाद में उनकी पहचान की गई। फ्रेंच प्रशासन ने भी फ्रांसीसी नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है।

हमले की किसी ने नहीं ली अब तक जिम्मेदारी

अभी ये पता नहीं चल सका कि इस हमले के पीछे कौन शामिल हैं। हालांकि नाइजर में कई आतंकी संगठन सक्रिय हैं। इनमें बोको हराम समेत अल कायदा समूह और आईएस से जुड़े समूहों का नाम आता हैं। नाइजर सुरक्षाबल इन्हीं पर शक जता रहा है।

ये भी पढ़ें चीन का नुकसान:भारत में शुरू हुआ ये अभियान, लगेगा बड़ा झटका

फ्रांस सरकार ने नाइजर न जाने को दी सलाह

वहीं इस घटना के बाद फ्रांस सरकार ने अपने नागरिकों को नाइजर न जाने और यात्रा न करने की सलाह दी है। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने इस हमले को लेेेकर नाइजर समकक्ष महामदौ इस्सौफौ से फोन पर बात की।

Shivani

Shivani

Next Story