×

Nigeria Attack: मस्जिद पर भयानक हमला, नमाज पढ़ रहे 7 लोगों को गोलियों से भून डाला

Nigeria Attack; देश के कडूना में हथियारबंद बदमाशों ने एक मस्जिद पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे। बंदूकधारियों ने मस्जिद के अंदर घूसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Krishna Chaudhary
Published on: 3 Sep 2023 3:37 AM GMT (Updated on: 3 Sep 2023 4:03 AM GMT)
Nigeria Attack: मस्जिद पर भयानक हमला, नमाज पढ़ रहे 7 लोगों को गोलियों से भून डाला
X
Armed miscreants attack (Social Media)

Nigeria Attack: अशांत अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बड़ी घटना घटी है। देश के कडूना में हथियारबंद बदमाशों ने एक मस्जिद पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान मस्जिद में लोग नमाज पढ़ रहे थे। बंदूकधारियों ने मस्जिद के अंदर घूसते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से जख्मी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

नाइजीरिया में बंदूकधारियों के कहर की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी भयानक हमले हो चुके हैं। यह अफ्रीकी देश लंबे समय से दुर्दांत आतंकी संगठन बोको हरम के हमले का सामना कर रहा है। इस संगठन ने अब तक देश में कई सुसाइड अटैक और गोलीबारी के जरिए सैकड़ों लोगों को मौत की नींद सुला चुका है। नाइजीरिया में मुस्लिम और ईसाई लोगों के बीच दंगे भी लगातार होते रहे हैं।

दिसंबर 2022 में भी हुआ था मस्जिद पर हमला

नाइजीरिया में बीते साल दिसंबर में इसी तरह का बड़ा हमला एक मस्जिद पर हुआ था। हथियारों से लैस हमलावर रात को एक मस्जिद में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस हमले में मस्जिद के इमाम समेत 12 लोगों की मौत मौके पर हो गई थी। हमलवारों ने गोलीबारी में बच गए कुछ लोगों का अपहरण भी कर लिया था, जिसे बाद में फिरौती की रकम मिलने के बाद छोड़ा गया।

जुमे की नमाज के दौरान गिर गई थी छत

उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के कडूना राज्य में अगस्त में जुमे की नमाज के दिन एक बड़ा हादसा हो गया था। देश के बड़े शहरों में से एक जरिया में नमाज के दौरान मस्जिद का एक हिस्सा वहां आए नमाजियों पर गिर गया था। जिस मस्जिद में हादसा हुआ, उसका नाम जारिय़ा सेंट्रल मस्जिद है। बताया जाता है कि इसका निर्माण 1830 के दशक में किया गया था। हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी और करीबन 23 लोग जख्मी हुए थे।

Krishna Chaudhary

Krishna Chaudhary

Next Story