×

आतंकियों ने काटे 110 सिर: हैवानियत से कांपी दुनिया, बेरहमी से मार डाला सभी को

नाइजीरिया में बहुत भयानक आतंकी घटना हुई है। यहां हुई इस आतंकी घटना में करीब 110 लोगों को मार दिया गया है। मारे जाने वाले लोगों में किसान और मछुआरे शामिल हैं। खूंखार आतंकियों ने लोगों के सिर काट डाले। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, हमले के पीछे बोको हराम को जिम्मेदार समझा जा रहा है।

Newstrack
Published on: 30 Nov 2020 6:45 AM GMT
आतंकियों ने काटे 110 सिर: हैवानियत से कांपी दुनिया, बेरहमी से मार डाला सभी को
X
नाइजीरिया में बहुत भयानक आतंकी घटना हुई है। यहां हुई इस आतंकी घटना में करीब 110 लोगों को मार दिया गया है। मारे जाने वाले लोगों में किसान और मछुआरे शामिल हैं।

नई दिल्ली: नाइजीरिया में बहुत भयानक आतंकी घटना हुई है। यहां हुई इस आतंकी घटना में करीब 110 लोगों को मार दिया गया है। मारे जाने वाले लोगों में किसान और मछुआरे शामिल हैं। खूंखार आतंकियों ने लोगों के सिर काट डाले। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, हमले के पीछे बोको हराम को जिम्मेदार समझा जा रहा है। इस आतंकी हमले के बाद आतंकियों ने मृत लोगों की पत्नियों और बेटियों को बंधक भी बना लिया। बता दें, यह घटना नाइजीरिया के बोर्नो राज्य की है। रविवार को मृत लोगों के अंतिम संस्कार कर दिए गए।

ये भी पढ़ें...नक्सलियों का जवानों पर बड़ा हमला: असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, कई जवान घायल

निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की यह सबसे बड़ी घटना

बोर्नों राज्य में इस वक्त मातम मचा हुआ है। यहां मारे गए लोगों के अलावा बंधक बना लिए गए लोगों का मामला भी है। सूत्रों से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, नाइजीरिया में संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने 110 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं।

ऐसे में एडवर्ड कैलन ने कहा है कि इस साल निर्दोष नागरिकों के मारे जाने की यह सबसे बड़ी घटना है। उन्होंने अपील की है कि हत्यारों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

nigeria फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमला, असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, नौ जवान घायल

70 और लोगों के शव बरामद

इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र के को-ऑर्डिनेटर एडवर्ड कैलन ने कहा कि हथियारों से लैस हमलावर मोटरसाइकल से आए थे। वहीं शुरुआत में सिर्फ 43 शव मिले थे, लेकिन बाद में शनिवार को 70 और लोगों के शव बरामद किए गए।

आतंकी घटना में नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने कहा है कि इस हमले से पूरा देश घायल हो गया है। वहीं, बीते महीने भी दो अलग-अलग घटनाओं में बोको हराम ने 22 किसानों को मार दिया था। जिसके बाद से पूरे देश में कोहराम मच गया था।

ये भी पढ़ें...पल्सर से हमलावरों ने चलती गाड़ी के ड्राइवर की गोली मारकर की हत्या, पीछे थी पुलिस

Newstrack

Newstrack

Next Story