×

Nobel Prize 2023: क्लाउडिया गोल्डिन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल, जानिए किस लिए मिला ये सम्मान

Nobel Prize 2023: अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाने वाल स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार क्लाउडिया गोल्डिन को देने का फैसला लिया है। उन्हें महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत या विकसित करने के लिए ये सम्मान दिया गया है।

aman
Report aman
Published on: 9 Oct 2023 11:01 AM GMT (Updated on: 9 Oct 2023 1:06 PM GMT)
Nobel Economics Prize 2023
X

क्लाउडिया गोल्डिन (Social Media)

Nobel Prize 2023: रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Sciences) द्वारा सोमवार (09 अक्टूबर) को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान किया गया। अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाने वाल स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार क्लाउडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) को देने का फैसला लिया है। उन्हें महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत या विकसित करने के लिए ये सम्मान दिया गया है।

क्लाउडिया को क्यों मिला नोबेल?

आपको बता दें, क्लाउडिया गोल्डिन (Claudia Goldin Nobel Prize 2023) ने सदियों से महिलाओं की कमाई और 'श्रम बाजार भागीदारी' का पहला व्यापक विवरण मुहैया कराने का काम किया है। क्लाउडिया के शोध से बदलाव के कारणों तथा शेष लिंग अंतर के मुख्य स्रोतों का पता चला। उनके रिसर्च से ये भी पता चला है कि, 'वैश्विक श्रम बाजार (Global Labor Market) में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। जब वो काम करती हैं तो पुरुषों की तुलना में कम कमाती हैं।' गोल्डिन ने अभिलेखों का पता लगाया और 200 वर्षों से अधिक का डेटा संग्रह भी किया। इसमें उन्होंने ये साबित किया कि कमाई और रोजगार दरों में लिंग अंतर कैसे और क्यों बदल गया?

पिछले साल 3 अर्थशास्त्रियों को मिला था सम्मान

गौरतलब है कि, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज पिछले वर्ष अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार बेन एस बर्नानके (ben s bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas W Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip H Dybvig) को दिए थे। इन्हें बैंकों तथा वित्तीय संकटों पर शोध के लिए सम्मानित किया गया था। तीनों ही पुरस्कार विजेताओं ने विशेष रूप से वित्तीय संकट (Financial Crisis) के दौरान अर्थव्यवस्था में बैंकों की भूमिका के बारे में हमारी समझ में काफी सुधार किया। उनके रिसर्च में एक महत्वपूर्ण खोज ये है कि बैंकों के पतन से बचना क्यों महत्वपूर्ण है?

ये भी पढ़ें ...Nobel Prize 2023: नॉर्वेजियन लेखक जॉन फॉसे को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, अनकही को देते हैं आवाज़

1969 से दिया जा रहा है अर्थशास्त्र का नोबेल

उल्लेखनीय है कि, आर्थिक विज्ञान (economic science) में 'सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार' (Sveriges Riksbank Prize in Economic Sciences) अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है। ज्ञात हो कि, अल्फ्रेड नोबेल ने अपनी वसीयत में अर्थशास्त्र पुरस्कार का उल्लेख नहीं किया था। स्वेरिग्स रिक्सबैंक ने 1968 में अवार्ड की स्थापना की। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज को 1969 में शुरू होने वाले आर्थिक विज्ञान में पुरस्कार विजेताओं के चयन का कार्य दिया गया था।

ये भी पढ़ें ..Nobel Prize 2023: रसायन में नोबेल प्राइज की घोषणा, मौंगी जी बावेंडी, लुईस ई ब्रूस और एलेक्सी आई को मिला पुरस्कार

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story