×

परमाणु वार्ता को लेकर उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर लगाया ये बड़ा आरोप

उत्तर कोरिया और अमेरिका दोनों देशों के अधिकारी स्वीडन में परमाणु वार्ता की तैयारी के लिए पहुंच चुके हैं और वार्ता की तैयारियां शुरु भी हो चुकी हैं। इस बीच उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर परमाणु वार्ता तोड़ने का आरोप लगाया है।

Shreya
Published on: 15 July 2023 11:24 AM GMT
परमाणु वार्ता को लेकर उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर लगाया ये बड़ा आरोप
X
परमाणु वार्ता को लेकर उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर लगाया ये बड़ा आरोप

उत्तर कोरिया और अमेरिका दोनों देशों के अधिकारी स्वीडन में परमाणु वार्ता की तैयारी के लिए पहुंच चुके हैं और वार्ता की तैयारियां शुरु भी हो चुकी हैं। इस बीच उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर परमाणु वार्ता तोड़ने का आरोप लगाया है।

हनोई में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन के बीच फरवरी में हुई वार्ता में किसी भी तरह के निष्कर्ष न निकलने के बाद ये पहली आधिकारिक वार्ता होगी।

यह भी पढ़ें: पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता के घऱ में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली

इस वजह से वार्ता की गई थी समाप्त-

बता दें कि कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के बदले मुआवजे पर प्योंगयांग और वाशिंगटन के बीच हुए मतभेद के कारण वो वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त कर दी गई थी।

दोनों देशों के प्रतिनिधियों के उप प्रमुख अमेरिका के मार्क लैंबर्ट और उत्तर कोरिया के क्वोन जोंग-गन के बीच शुक्रवार को प्रशासकीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए वार्ता हो चुकी है। ये वार्ता स्टॉकहोम के उत्तर-पूर्व में स्थित लिंडिंगो के विला एल्फ्विक स्ट्रांट में हुई थी।

शनिवार को उत्तर कोरिया में अमेरिका के प्रमुख प्रतिनिधि स्टीफन बीगन और उत्तर कोरिया के समकक्ष किम म्योंग-गिल वार्ता में शामिल थे। दोनों देशों ने इस बात पर जोर दिया कि, इस ऐतिहासिक समझौते को कैसे लागू किया जाए। जो कि पिछले साल जून में किम और ट्रंप के बीच हुआ था। लेकिन इस पर सहमति नहीं बनी।

इस समझौते में द्वीपक्षीय संबंध बनाना, कोरियाई प्रायद्वीप पर दीर्घकालिक शांति स्थापित करना और प्रायद्वीप को पूरी तरह से परमाणु हथियारों से मुक्त कराना शामिल था। समझौते से पहले उत्तर कोरिया के प्रतिनिधिमंडल ने कहा था कि उन्हें इस बैठक से बहुत उम्मीदें हैं, साथ ही इसे लेकर वो आशावादी हैं। इसके अलावा अमेरिका ने भी प्योंगयांग से होने वाली वार्ता से उम्मीदें जताई हैं।

यह भी पढ़ें: बड़ा हादसा: पटरी से उतरी ट्रेन, मच गई अफरातफरी, खाली कराया जा रहा ट्रैक

Shreya

Shreya

Next Story