×

ताबड़तोड़ गोलीबारी से सहमे लोग: मची भगदड़, एक की मौत और कई घायल

संगीत कार्यक्रम के दौरान शनिवार को गोलीबारी हो गयी। इस मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गये।

Shivani Awasthi
Published on: 15 Feb 2020 10:46 AM GMT
ताबड़तोड़ गोलीबारी से सहमे लोग: मची भगदड़, एक की मौत और कई घायल
X

दिल्ली: एक संगीत कार्यक्रम के दौरान शनिवार को गोलीबारी हो गयी। इस मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गयी, वहीं तीन अन्य बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गयी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और मामले की जाँच शुरू कर दी। वहीं घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया।

जर्मनी में गोली बारी से एक की मौत:

दरअसल, ये घटना जर्मनी की राजधानी बर्लिन की है। जानकारी के मुताबिक, यहां शनिवार को एक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस बीच कार्यक्रम के पास ही अचानक गोलाबारी शुरू हो गयी। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल गया। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें: हाफिज सईद पर पाकिस्तान का ये प्लान: FATF की बैठक के बाद लेगा बड़ा फैसला

पुलिस जांच में जुटी:

घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने जारी दी कि अज्ञात लोगों ने मध्य बर्लिन में पॉट्सडामर प्लाट्ज के पास टेम्पोड्रोम हॉल के बाहर गोलीबारी की है। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये। मामले की जांच की जा रही है। वहीं अज्ञात लोगों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें: यूजर्स को तगड़ा झटका: और बढ़ेंगी कॉल दरें, कंपनियां लेंगी बड़ा फैसला

देवरिया: पेट्रोल पंप के जमीनी विवाद में चली गोलियां, 3 की मौत, दर्जनभर घायल

छः लोगों की फायरिंग में हुई थी मौत:

गौरतलब है कि जनवरी में भी जर्मनी में जमकर गोली तड़तड़ाई थीं, जिसमें छः लोगों की मौत हो गयी थी। बता दें कि घटना दक्षिणी जर्मनी के शहर रोटएम सी में हुई थी। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गयी और कई लोग घायल हुए। बाद में पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि यह हमला निजी कारणों से किया गया था।

ये भी पढ़ें: सावधान PAN Card धारक: अब लगने वाला है आपको तगड़ा झटका, हो जाएं सतर्क

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story