×

गायब हो रहे लोग: कोरोना का फायदा उठा रही पाकिस्तानी सेना, यहां कर रही ये काम

पाकिस्तान की सेना पर देश के संसाधन संपन्न प्रांत बलूचिस्तान में बुद्धिजीवियों, छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का अपहरण कर यातना देने और मौत के घाट तक उतार देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।

SK Gautam
Published on: 26 May 2020 6:37 AM GMT
गायब हो रहे लोग: कोरोना का फायदा उठा रही पाकिस्तानी सेना, यहां कर रही ये काम
X

इस्लामाबाद: हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान हमेशा सुर्ख़ियों में बना रहता है। फिर वो चाहे वहां के नागरिकों की समस्या हो या वहां की सेना द्वारा आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना। पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री इमरान खान भी भारत के ख्यिलाफ कोई न कोई विवादित बयान देकर चर्चा में बने रहते हैं। नए विवाद में पाकिस्तान की सेना के ऊपर बलूचिस्तान प्रांत में हर परिवार से लगभग एक सदस्य गायब करने के मामले में शक किया जा रहा है। यह जानकारी बलोच के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये दी और इसके लिए पाकिस्तान की सेना पर आरोप लगाए।

समाज के हर वर्ग के हर परिवार से एक सदस्य हो रहे हैं गायब

बता दें कि पेरिस स्थित गैर सरकारी संगठन बलोच वॉयस एसोसिएशन ने ‘बलूचिस्तान में नरसंहार को रोकें’ विषय पर सम्मेलन आयोजित किया। वक्ताओं ने पाकिस्तान की सेना पर देश के संसाधन संपन्न प्रांत बलूचिस्तान में बुद्धिजीवियों, छात्रों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का अपहरण कर यातना देने और मौत के घाट तक उतार देने जैसे गंभीर आरोप लगाए। सम्मेलन में बलोच सामाजिक कार्यकर्ता मामा कादिर बलोच ने कहा, मैं अभी क्वेटा में लापता हुए बलोच लोगों के परिवार के सदस्यों के शिविर से बात कर रहा हूं।

ये भी देखें: यूपी के इस क्षेत्र में आसमान से बरसी आग, बुरी तरह झुलस गए लोग

पाकिस्तानी सेना कोरोना वायरस की महामारी का फायदा उठा रही है

वहां के लोगों का कहना है कि पिछले हफ्ते ही बलूचिस्तान के अलग-अलग हिस्सों से कई लोग गायब हो गए जिनमें अधिकतर छात्र हैं। आईएसआई पर आरोप लगाते हुए मामा कादिर ने कहा, बलूचिस्तान से लोगों को भगाने के लिए पाकिस्तानी सेना कोरोना वायरस की स्थिति का फायदा उठा रही है।

ये भी देखें: क्या अगला युद्ध भारत-नेपाल के बीच होगा, पढ़ें रक्षामंत्री पोखरेल का ये उकसाऊ बयान

बलूचिस्तान प्रांत एक संसाधन संपन्न प्रांत है जिसपर पाकिस्तान की नजर हमेशा टिकी रहती है। इसलिए पाकिस्तान की सेना पर हर परिवार से एक व्यक्ति गायब करने का शक जाता है, जिनमें महिलाएं व बच्चे तक शामिल हैं। हमारे पास ऐसे 350 से अधिक महिलाओं और 200 शिशुओं की सूची है, जो गायब होने का शिकार हैं।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story